Ananya Panday: हाल ही में रिलीज ही बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को मिक्स्ड रिएक्शन मिले. फिल्म की कहानी ने दर्शकों को खास तरीके से अपनी ओर खींचा है. वहीं इसमें भरतनाट्यम से जुड़े एक सीन को लेकर सोशल मीडिया पर अनन्या की खूब ट्रोलिंग हुई. फिल्म से उनका भरतनाट्यम वाला सीन तेजी से वायरल हुआ और कई लोगों ने इसे लेकर सवाल उठाए. कुछ मशहूर भरतनाट्यम डांसर्स ने इसे ‘दुखद’ और ‘विनाशकारी’ तक बताया. वहीं अब इस पूरा मामले में अनन्या के पिता और बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे ने अपना रिएक्शन दिया है.
अनन्या पांडे की ट्रोलिंग पर चंकी पांडे का रिएक्शन
अपनी बेटी का बचाव करते हुए चंकी पांडे ने कहा कि लोग इस परफॉर्मेंस को गलत समझ रहे हैं. ETimes को दिए इंटरव्यू में चंकी ने बताया, ‘ये कभी भी शुद्ध भरतनाट्यम नहीं था. ये एक फ्यूजन परफॉर्मेंस था, जैसा कि कॉलेज के छात्र अक्सर कल्चरल कार्यक्रमों में करते हैं.’ चंकी पांडे ने आगे समझाया कि असली भरतनाट्यम सीखने में करीब 20 साल की मेहनत और अनुशासन लगता है. ये बहुत तकनीकी और सटीक होता है. लेकिन फिल्म में जो डांस दिखाया गया है, वो पारंपरिक और आधुनिक डांस स्टाइल्स का मिश्रण है. चंकी ने साफ किया कि लोगों फिल्म पूरी देखकर अपनी राय बनानी चाहिए. उस डांस का संदर्भ कुछ और है.
वायरल हुआ भरतनाट्यम वाला सीन
अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी स्टारर फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में अनन्या पांडे चांदनी का रोल प्ले कर रही हैं, जिनकी मां एक भरतनाट्यम डांसर हैं. ऐसे में इंजीनियरिंग कॉलेज के बैकग्राउंड पर एक सीन में चांदनी पारंपरिक भरतनाट्यम की बजाय हिप-हॉप और लॉकिंग के साथ फ्यूजन डांस करती हैं. यही सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोग अनन्या को ट्रोल करने लगे. देशभर में इसे लेकर लोगों ने आलोचना की.

फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो चांद मेरा दिल इसी 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म की कहानी दो कॉलेज स्टूडेंट्स आरव और चांदनी के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जवान होने के साथ-साथ जिम्मेदारियों का सामना करते हैं. अपने रिलीज के पांच दिनों में फिल्म ने लगभग 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.