Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

अब साउथ की इस हसीना संग काम करेंगे सलमान खान; सामने आई फिल्म से जुड़ी बड़ी अपडेट

Salman Khan New Film: दर्शकों को सुपरस्टार सलमान खान की नई फिल्म का इंतजार बेसब्री से रहता है. हाल ही में उनकी अगली फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है. इस बार सलमान किसी बॉलीवुड नहीं, बल्कि साउथ की इस अदाकारा के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे.

---विज्ञापन---

Salman Khan New Film: बॉलीवुड स्टार सलमान खान जल्द ही अपनी एक नई फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच आने वाले हैं. सोमवार को ही उन्होंने अपनी अगली फिल्म की घोषणा की थी. इस फिल्म को साउथ के मशहूर प्रोड्यूसर दिल राजू प्रोड्यूस करने वाले हैं. वहीं इसका डायरेक्शन वामसी पेडिपल्ली करेंगे. वहीं अब मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस के नाम की भी घोषणा कर दी है. सलमान खान संग बड़े पर्दे पर लीड किरदार में दिखने वाली ये अदाकारा कोई और नहीं, बल्कि साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा हैं. इस फिल्म के जरिए उनकी और सलमान खान की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी.

सलमान खान और लेडी सुपरस्टार की जोड़ी

सलमान की इस नई फिल्म को लेकर मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘क्वीन आ चुकी हैं. वर्सटैलिटी और एक्सीलेंस की मिसाल नयनतारा, सलमान खान और वामसी की फिल्म से जुड़ रही हैं. वाकई ये जो खास हम करने जा रहे हैं, उसके लिए आपका साथ पाकर गर्व हो रहा है.’

---विज्ञापन---

अप्रैल में शुरू होगी शूटिंग

मेकर्स की इस घोषणा से पहले बीते सोमवार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि वो अपनी अगली फिल्म तेलुगु निर्देशक और निर्माता के साथ करेंगे. सलमान ने अपने सोशल मीडिया पर डायरेक्टर वामसी पेडिपल्ली के साथ अपनी एक खास तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर के साथ सलमान ने लिखा, ‘दिल, दिमाग और जिगर से इस अप्रैल से वामसी और दिल राजू के साथ.’ फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू होने वाली है.

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाले हैं. उनकी ये फिल्म 15 अगस्त 2026 या उसके आस-पास तक रिलीज कर सकती है.

First published on: Mar 31, 2026 07:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola