Wednesday, 8 April, 2026

---विज्ञापन---

Bhooth Bangla Trailer: भूत बंगला ट्रेलर को देख लोगों को आई ‘OG भूल भुलैया’ की याद, अक्षय कुमार फिर मचाया हॉरर-कॉमेडी से धमाल

Bhooth Bangla Trailer: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म भूत बंगला का आज मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर बहुत मजेदार है, यह अक्षय कुमार की ओरिजनल भूल भुलैया की याद दिलाता है.

Bhooth Bangla Trailer
Bhooth Bangla Trailer

Bhooth Bangla Trailer: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म भूत बंगला का आज मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज हो गया है. जिसका डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है. भूत बंगला से एक बार फिर अक्षय कुमार और प्रियदर्शन धमाल मचाने को तैयार हैं. फिल्म का ट्रेलर काफी जबरदस्त है, जो कि ओरिजनल भूल भुलैया की याद दिलाता है. तो चलिए एक नजर डालते हैं इस हॉरर कॉमेडी के ट्रेलर पर.

रिलीज हुआ भूत बंगला का मजेदार ट्रेलर

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत बेहद मजेदार है. इसके शुरू में दिखाया जाता है कि एक शख्स हवेली की ओर बढ़ता है और कहता है कि वधुसुर गया नहीं है और शक्तिशाली हो गया है और कोई उसे दोबारा जीवित करने की कोशिश कर रहा है. इस बीच कई तांत्रिक विद्या वाली चीजें स्क्रीन पर दिखाई जाती हैं. इसके बाद अक्षय कुमार की एंट्री होती है, जो कहते हैं कि मैं इस हवेली को छोड़कर कहीं जाने वाला नहीं हू. तभी साथ में असरानी भी नजर आते हैं. इसके बाद वामिका गब्बी, राजपाल यादव और परेश रावल भी नजर आते हैं.

---विज्ञापन---

अक्षय कुमार इस ट्रेलर में पुराने फॉर्म में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर बेहद मजेदार हैं. परेश रावल से लेकर असरानी और राजपाल यादव हर बार की तरह अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीतते हुए दिख रहे हैं. वहीं ट्रेलर में दिखाया गया तब्बू का सीन भी जोरदार है. हालांकि ट्रेलर में राजपाल यादव का ट्रेलर में एक डायलॉग फिल्म चुप चुपके से लिया गया है. साथ ही परेश रावल को लोटा मारने वाला सीन मूवी हेरा फेरी का है. इतना ही नहीं ट्रेलर के आखिर में अक्षय कुमार मिथिला पालकर को कहते हुए दिखते हैं कि बहन डर गई बहन डर गई, जो कि फिल्म भागम भाग का डायलॉग है. इस ट्रेलर को देख कुछ हद तक प्रियदर्शन की हर कॉमेडी मूवी की झलक देखने को मिलती है.

फिल्म को लेकर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

वहीं, ट्रेलर रिलीज के बाद फैंस भी कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “भूत बंगला❌, ओजी भूल भुलैया 2. दूसरे यूजर ने लिखा, “पुराने दिनों की याद आ गई. जब अक्षय की सारी ओरिजिनल फिल्में हुआ करती थीं. बहुत खुश हूं. एक और यूजर ने लिखा, “यह सिर्फ एक ट्रेलर नहीं है, यह शुद्ध रूप से पुरानी यादों को झकझोर देने वाला अनुभव है.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा राजपाल यादव, परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी, असरानी जैसे एक्टर्स नजर आएंगे. फिल्म सिनेमाघरों में 17 अप्रैल को रिलीज होगी. बता दें कि भूत बंगला की कई बार रिलीज डेट टल चुकी हैं, लेकिन अब आखिरकार यह सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें- Physics Teacher फेम एक्टर Sumukha शादी के बंधन में बंधे, गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे

First published on: Apr 06, 2026 03:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.