Friday, 13 February, 2026

---विज्ञापन---

Alpha: Alia Bhatt और Bobby के बीच ‘कोल्ड वॉर’ के चलते अटकी Alpha? फिल्म की रिलीज डेट का बिगड़ा खेल!

Alpha: आलिया भट्ट पहली फीमेल स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा में लीड रोल में नजर आएंगी. इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन के रोल में दिखेंगे. हालांकि दोनों को लेकर रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि उनके बीच कोल्ड वॉर चल रही है.तो चलिए जानते हैं वजह.

Alia Bhatt-Bobby Deol
Alia Bhatt-Bobby Deol

Alpha: इस साल सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में दस्तक देने वाली हैं. साल की शुरुआत में ही बॉर्डर 2, इक्कीस, मर्दानी 3, ओ रोमियो जैसी तमाम बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं. इस बीच आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर पहली स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा की रिलीज का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार है. अल्फा के जरिए आलिया भट्ट ने स्पाई यूनिवर्स में एंट्री ली है. YRF ने अभी तक तमाम स्पाई फिल्में बनाई हैं और अल्फा भी अब उनमें से एक है. हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले बॉबी देओल, जो कि मूवी में विलेन का रोल करने वाले हैं और आलिया भट्ट के बीच टेंशन चल रही है.

फिल्म का काम नहीं हुआ पूरा

दरअसल, आदित्य चोपड़ा की यह स्पाई थ्रिलर फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज होने वाली थी. हालांकि तब किसी कारण फिल्म की रिलीज टाल दी गई और इसकी नई रिलीज डेट अनाउंस की. मेकर्स ने इसे अप्रैल 2026 में रिलीज करने का फैसला किया. हालांकि अब खबर आ रही है कि फिर से फिल्म की रिलीज डेट काम पूरा न होने के कारण अटक गई है. इन सभी के बीच एक और रिपोर्ट सामने आई है कि आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच कोल्ड वॉर चल रहा है. फिल्म में दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन के तौर पर दिखाई देंगे, लेकिन रियल लाइफ में और सेट पर भी दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही है.

बॉबी देओल और आलिया भट्ट के बीच शुरू हुआ कोल्ड वॉर

123 तेलुगु पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि अल्फा फिल्म के सेट पर आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो चुका है. जिससे सेट पर माहौल काफी गंभीर बना हुआ है. दोनों के बीच चल रहे कोल्ड वॉर की वजह यह है कि आलिया के सीन के दौरान क्रिएटिव इनपुट देने के कारण चीजें बिगड़ रही हैं, क्योंकि आलिया और बॉबी के सींस एक साथ होते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कई बार ऐसी चीजें हो चुकी हैं. जिसके बाद बॉबी देओल ने इन चीजों पर आपत्ति जताई है. जिससे सेट पर दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि इन खबरों में कोई सच्चाई है या ये महज रिपोर्ट्स मात्र है.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म पर लंबे वक्त से काम चल रहा है. पहले मूवी जहां धुरंधर के कारण टाल दी गई और काम देरी से होने के कारण भी इसकी रिलीज डेट पर असर पड़ रहा है. हालांकि अब आलिया और बॉबी देओल के बीच शुरू हुए कोल्ड वॉर का भी फिल्म पर असर देखने को मिल सकता है. वहीं, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट 17 अप्रैल 2026 है और इसके बदलाव को लेकर मेकर्स ने कोई अनाउंसमेंट नहीं की है.

यह भी पढ़ें- Ram Charan और Upasana Konidela जुड़वा बच्चों का नाम रिवील, मतलब जान कहेंगे ‘Wow’

First published on: Feb 13, 2026 10:16 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.