Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉलीवुड में फिर गूंजेगी किलकारी, पापा बनने वाले हैं एक्टर आदित्य सील

Aditya Seal and Anushka Ranjan Pregnancy Announcement: एक्टर आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है.

---विज्ञापन---

Aditya Seal and Anushka Ranjan Pregnancy Announcement: बॉलीवुड एक्टर आदित्य सील और अनुष्का रंजन के घर से एक बड़ी ही अच्छी खबर सामने आई है. हाल ही में अनुष्का और आदित्य ने अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है. दरअसल, ये बॉलीवुड कपल अब पापा-मम्मी बनने वाला है. इस खुशखबरी को एक्टर और एक्ट्रेस दोनों ने कुछ खास तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रही है. इसके साथ ही अनुष्का और आदित्य ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसका एक व्लॉग भी अपलोड किया है. इसके बाद से ही इंटरनेट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने अनुष्का और आदित्य को खूब बधाइयां दी.

मम्मी-पापा बनने वाले हैं अनुष्का और आदित्य

अनुष्का रंजन और आदित्य सील ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ऐलान किया कि वे जल्दी ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं. इसके साथ ही उन्होंने कई खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें अनुष्का और आदित्य काले रंग के कपड़ों में ट्विनिंग करते हुए दिखाई दिए. इस दौरान अनुष्का गर्व से अपना बेबी बंप दिखाती नजर आईं, वहीं तस्वीर में आदित्य ने अनुष्का के बेबी बंप को अपने हाथों से सहलाते नजर आए। इस दौरान उन्होंने जो टी-शर्ट पहनी हुई है, उस पर बड़े अक्षरों में ‘बाप’ लिखा है.

---विज्ञापन---

मैंने सौ साल इंतजार किया…

इन तस्वीरों के साथ अनुष्का रंजन और आदित्य सील ने एक शानदार कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैंने सौ साल इंतजार किया है, लेकिन तुम्हारे लिए मैं दस लाख साल और इंतजार कर सकता हूं. मुझे इस बात का अंदाजा नहीं था कि तुम्हारा होना मेरे लिए कितना बड़ा सौभाग्य होगा.’ इसके साथ ही कपल ने YouTube पर एक व्लॉग वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अनुष्का रंजन और आदित्य सील अपने परिवार के लोगों के साथ इस खुशी को सेलिब्रेट करते दिखाई दे रहे हैं.

फैंस और सेलेब्स ने दी बधाई

अनुष्का और आदित्य के इस ऐलान के बाद कई हस्तियों और फैंस ने कपल की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में खूब बधाई दी. जैसे अनन्या पांडे ने लिखा, ‘वाह! बधाई हो!’ वहीं मौनी रॉय ने लिखा, ‘दिल से बधाई.’ भूमि पेडनेकर ने लिखा, ‘ओह माय गॉड! बहुत-बहुत खुश हूं.’ सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, ‘ओह माय गॉड, बधाई हो दोस्तों.’

First published on: May 29, 2026 04:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola