TV Actress Srishti Rode: टीवी टाउन से इन दिनों एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल रही है। हाल ही में क्यूट कपल शीना बजाज और रोहित पुरोहित एक बेटे के माता-पिता बने थे। वहीं दूसरी तरफ अंकिता लोखंडे की बेस्ट फ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े की जिंदगी में एक बार फिर से प्यार ने दस्तक दी है। 33 की एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े अब घर बसाने की तैयारियों में जुट गई है। करोड़पति बिजनेसमैन आदित्य देशमुख संग इश्क लड़ाने वाली सृष्टि को प्यार पहली बार नहीं हुआ। इससे पहले एक्ट्रेस को खुद से 5 साल छोटे टीवी एक्टर रोहित सुशांति के साथ प्यार हुआ था। उस वक्त वह मनीष नागदेव के साथ रिलेशन में थी। रोहित संग नजदीकियों को बढ़ने के बाद सृष्टि रोड़े ने मनीष नागदेव संग अपने 4 साल के रिश्ते और सगाई को तोड़ दिया था। सृष्टि रोड़े ने फोन पर बात करते हुए मनीष से ब्रेकअप कर लिया था।
एक तरफ जहां मनीष सृष्टि के साथ शादी की प्लानिंग भी कर रहे थे, तो ऐसे में एक ब्रेकअप कॉल ने उनकी पूरी जिंदगी को बर्बाद कर दिया था। अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…