Priyanka Pandit Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) हमेशा ही अपनी अदाओं के चलते सुर्खियां बटोरती रहती हैं। एक्ट्रेस जब ठुमके लगाती हैं तो अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। इतना ही नहीं, प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) अपने काम को लेकर भी लोगों का दिल जीतने में आगे रहती हैं। बता दें, एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है और प्रियंका पंडित अपने पोस्ट शेयर कर हर बार इंटरनेट का तापमान बढ़ाती रहती हैं।
ये भी देखें
- Poonam Dubey Video: पूनम दुबे बनीं सेनोरिटा, एक्सप्रेशन ने फैंस को किया घायल
- Rani Chatterjee Video: रानी चटर्जी की अदाओं पर दिल हारे फैंस, बोले- ‘हुई मोहब्बत’
Priyanka Pandit के वीडियो ने मचाई सनसनी
प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) ने अपने ऑफिशीयल इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram account) पर वीडियो शेयर किया है जो सनसनी मचा रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस व्हाइट कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। प्रियंका अपने इस लुक में इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि हर कोई उन पर मर मिटने को तैयार हो रहा है। प्रियंका पंडित इस वीडियो में ‘Kabo Khushi Kabo Gam Di’ गाने पर जबरदस्त ठुमके लगा रही हैं। साथ ही इतने कातिलाना एक्सप्रेशन दे रही हैं जिसे देख फैंस मदहोश हो रहे हैं।
Priyanka Pandit के लटके-झटके देख फैंस हुए मदहोश
एक्ट्रेस के लटके-झटके देख कोई भी उनसे नजरें नहीं हटा पा रहा है। प्रियंका ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘Khushi’। फैंस उनकी इस वीडियो पर लगातार प्यार बरसा रहे हैं। बता दें, अभी तक इस वीडियो पर 1,360 लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही यूजर्स इस पर धड़ाधड़ कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- ‘बहुत ही सुंदर’। दूसरे ने कमेंट कर लिखा- ‘आए हाए’। इतना ही कई लोगों ने उनके डांस की भी तारीफ की है।
यहाँ पढ़िए – भोजपुरी से जुड़ी ख़बरें