Rajat Tokas: ‘पृथ्वीराज चौहान’ बनकर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर रजत टोकस एक बार फिर चर्चा में हैं। वह किसी शो या किसी फिल्म में नजर नहीं आने वाले हैं बल्कि फैंस भी जानना चाहते हैं कि आखिर इंडस्ट्री से दूर रजत अब हैं कहां? खैर इस सवाल का जवाब तो अभी तक पता नहीं चला है लेकिन ये सच है कि एक्टर की वापसी का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। जाहिर है कि रजत टोकस को टीवी के बादशाह अकबर के नाम से पहचाना जाता है। शो ‘जोधा अकबर’ में उनके काम को बेहद पसंद किया गया था।
सोशल मीडिया से भी हुए दूर
रजत टोकस को आखिरी बार टीवी शो ‘नागिन 3’ में देखा गया था। करीब 6 साल से वह इंडस्ट्री से दूर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था लेकिन कुछ वक्त के बाद उन्होंने इंस्टा पर वापसी कर ली थी। हालांकि पिछले साल जुलाई, 2024 के बाद से उनकी कोई भी पोस्ट सामने नहीं आई है। एक्टर न तो टीवी पर एक्टिव हैं और न ही सोशल मीडिया पर उनकी कोई खोज खबर है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं Unni Mukundan? जो फिल्मी पर्दे पर निभाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार