Friday, 20 February, 2026

---विज्ञापन---

5 दिन तक घर में सड़ता रहा स्टार फिल्ममेकर का शव! इकलौती बेटी भी रही बेखबर?

Bollywood Star Filmmaker: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के इस फिल्ममेकर को इतनी गुमनामी भरी मौत मिली कि 5 दिन तक घर में लाश सड़ती रही. अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Feb 20, 2026 15:58
Share :

Bollywood Star Filmmaker: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से बीती रात एक चौंका देने वाली खबर आई, जिसने हर किसी को हिला कर रख दिया. खबर थी कि अपने जमाने के मशहूर फिल्ममेकर एमएम बेग का निधन हो गया है. एमएम बेग 70 और 80 के दशक की फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट बेबी गुड्डू के पिता थे. खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, एमएम बेग का शव 5 दिनों तक उनके ही घर में सड़ता रहा. लेकिन किसी को उनके निधन की भनक तक नहीं लगी, ना तो बेटी को और ना ही पड़ोसियों को.

बता दें कि मौजूदा दौर में बेबी गुड्डू फिल्म इंडस्ट्री से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं और उतनी ही गुमनाम मौत उनके पिता को मिल गई. जानकारी के मुताबिक इस हफ्ते की शुरुआत में ही दिग्गज फिल्ममेकर एमएम बेग का उनके घर पर निधन हो गया था. दुख की बात तो यह है कि उनकी मौत का पता भी तब चला जब पड़ोसियों को उनके बंद घर से बदबू आने लगी. अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Feb 20, 2026 03:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.