---विज्ञापन---

Mika Di Vohti: आकांक्षा पुरी ने शेयर किया मीका सिंह के लिए स्पेशल पोस्ट, फैंस ने लुटाया प्यार

Akanksha Puri Wins Mika Singh Heart: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) इनदिनों लाइम लाइट में छाए हुए हैं। गौरतलब है कि मीका सिंह आजकल अपने स्वयंवर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आखिरकार 2 महीने चले इस शो के फिनाले में अब मीका सिंह को अपनी दुल्हनिया मिल गई है। सोशल मीडिया पर […]

Akanksha Puri Wins Mika Singh Heart: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) इनदिनों लाइम लाइट में छाए हुए हैं। गौरतलब है कि मीका सिंह आजकल अपने स्वयंवर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आखिरकार 2 महीने चले इस शो के फिनाले में अब मीका सिंह को अपनी दुल्हनिया मिल गई है।

सोशल मीडिया पर आकांक्षा पुरी और मीका सिंह की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। फोटोज में देखा जा सकता है कि सिंगर आकांक्षा को वरमाला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मीका सिंह और आकांक्षा का नाम पहले भी जुड़ चुका है। ऐसी खबरें थी कि एक्ट्रेस संग सिंगर रिलेशनशिप में थें।

और पढ़िए – शो के बाद पहली बार एक साथ स्पॉट हुए मीका सिंह-आकांक्षा पुरी, इस अंदाज में आए नजर

अब आकांक्षा पुरी ने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए फैंस को हिंट दिया है कि शो उन्होंने ही जीता है। आकांक्षा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस सोने के कंगन फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

और पढ़िए –राखी सावंत ने खुल्लम खुल्ला दिखाया लव बाइट, आदिल को लेकर कही ये बात

इसके बाद आकांक्षा पुरी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साड़ी में आकांक्षा पुरी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने शानदार कैप्शन दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा है, जो लम्हें हमने साथ गुजारे हैं, वहीं सोच रही हूं। इसके साथ ही उन्होंने मीका सिंह को टैग किया है।

 

हालांकि अभी शो के विनर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था की वो मीका सिंह को करीब 12 साल से जानती हैं।

 

यहाँ पढ़िए बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

 

First published on: Jul 25, 2022 02:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.