Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: शो के बाद पहली बार एक साथ स्पॉट हुए मीका सिंह-आकांक्षा पुरी, इस अंदाज में आए नजर

Mika Singh Akanksha Puri: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) इन दिनों लाइम लाइट में छाए हुए हैं। गौरतलब है कि मीका सिंह आजकल अपने स्वयंवर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आखिरकार 2 महीने चले इस शो के फिनाले में अब मीका सिंह को अपनी दुल्हनिया मिल गई है।हाल ही में मीका सिंह […]

Mika Singh Akanksha Puri: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) इन दिनों लाइम लाइट में छाए हुए हैं। गौरतलब है कि मीका सिंह आजकल अपने स्वयंवर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आखिरकार 2 महीने चले इस शो के फिनाले में अब मीका सिंह को अपनी दुल्हनिया मिल गई है।हाल ही में मीका सिंह और आकांक्षा पुरी एक साथ स्पॉट हुए।

यह पहला मौका था शो के बाद जब सिंगर अपनी लेडी लव आकांक्षा पुरी के साथ नजर आए। पिंक शॉर्ट ड्रेस में आकांक्षा पुरी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं मीका सिंह उनका हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं। हालांकि स्टार कपल ने मीडिया के किसी सवालों का जवाब नहीं दिया लेकिन एक साथ जमकर पोज दिए।

और पढ़िए –‘एनिमल’ के सेट से रणबीर और अनिल कपूर का लुक वायरल

आपको बता दें कि करीब 2 महीने तक चला शो ‘मीका दी वोहटी’ (Mika Di Vohti) के बाद आखिरकार मीका सिंह ने अपनी दोस्त आकांक्षा पुरी को अपने हमसफर के तौर चुना है। हालांकि आपको बता दें कि अभी इस कपल ने शादी नहीं रचाई है।

और पढ़िए –राखी सावंत ने खुल्लम खुल्ला दिखाया लव बाइट, आदिल को लेकर कही ये बात

फैंस को आकांक्षा पुरी और मीका सिंह की जोड़ी बेहद पसंद आ रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मीका सिंह जल्द ही आकांक्षा संग शादी के बंधन में बंध जाएंगे।जानकारी के लिए बता दें कि मीका सिंह और आकांक्षा का नाम पहले भी जुड़ चुका है। ऐसी खबरें थी कि एक्ट्रेस संग सिंगर रिलेशनशिप में थें। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था की वो मीका सिंह को करीब 12 साल से जानती हैं।

 

यहाँ पढ़िए बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

 

First published on: Jul 26, 2022 09:54 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.