Bhojpuri Film Award 2023: मुंबई में आई ईव एरा व अशोक प्रसाद अभिषेक और विनोद गुप्ता द्वारा प्रस्तुत 17वें भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 का समापन हो गया। इस अवार्ड समारोह में आजमगढ़ के सांसद और भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं इस समारोह में प्रदीप पांडेय चिंटू, आम्रपाली दुबे, अभय सिन्हा, देव सिंह, प्रमोद शास्त्री, रजनीश मिश्रा जैसे दिग्गजों के काम को भी सराहा गया।
![Bhojpuri Film Award 2023](https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2023/01/WhatsApp-Image-2023-01-23-at-17.48.02.jpeg?w=300)
Bhojpuri Film Award 2023
निरहुआ-चिंटू को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड
दरअसल, इस अवार्ड शो में भोजपुरी के कई दिग्गज शामिल हुए थे। लेकिन, सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाले अभिनेताओं में दिनेश लाल यादव निरहुआ और प्रदीप पांडेय चिंटू रहे। निरहुआ को बेस्ट एक्टर का अवार्ड 2019 में आई उनकी फिल्म ‘शेर ए हिंदुस्तान’ के लिए दिया गया। वहीं, दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले प्रदीप पांडेय चिंटू को भी बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया। उन्हें साल 2020-21 में आई फिल्म ‘यह कहानी है लैला मजनू की’ के लिए यह अवार्ड मिला। इससे पहले चिंटू को ‘अयोध्या भोजपुरी सिनेमा अवॉर्ड’ और ‘झारखंड इंटरनेशनल फिल्म अवार्ड’ में भी बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजे जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें:Kl Rahul Athiya Wedding: मीडिया के सामने कल आएंगे अथिया और राहुल, सनील शेट्टी ने किया कंफर्म
![Pradeep Pandey Chintu and Dinesh lal Nirahua](https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2023/01/Pradeep-Pandey-Chintu-and-Dinesh-lal-Nirahua.jpg?w=300)
Pradeep Pandey Chintu and Dinesh lal Nirahua
आम्रपाली दुबे को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड
भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे ने अवार्ड शो में सबकी निगाहें अपनी ओर खिंचा। आम्रपाली दुबे को भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। उन्हें यह अवार्ड 2020 में आई उनकी फिल्म ‘लागल रहा बताशा’ के लिए दिया गया। साथ ही वर्सटाइल एक्टर देव सिंह को फिल्म ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ के लिए बेस्ट नेगेटिव एक्टर का अवॉर्ड दिया गया।
ये भी पढ़ें:KL Rahul Athiya Wedding: अजय देवगन ने अथिया और राहुल को दी शादी की बधाई, खास अंदाज में किया विश
![Amrapali Dubey](https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2023/01/unknown_326372031_719256923099503_5460901767455570567_n.jpg?w=240)
Amrapali Dubey
इसके अलावा 2019 में ‘छलिया’ के लिए प्रमोद शास्त्री को और 2020-21 में आई फिल्म ‘दुल्हन वही जो पिया मन भाए’ के लिए रजनीश मिश्रा को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। निर्माता अभय सिन्हा को ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाए’ के लिए बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवार्ड मिला, जबकि रत्नाकर कुमार को ‘बाबुल’ के लिए बेस्ट फिल्म सोशल इशू का अवार्ड मिला।
मालूम हो कि इस बार भोजपुरी फिल्म अवार्ड में दो साल यानी 2019 और 2020 -21 में आई फिल्मों को शामिल किया गया, क्योंकि वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से एक साल इस आयोजन को आगे बढ़ा दिया गया था। लेकिन इस बार जब इसे आयोजित किया गया, तब इसमें खूब उत्साह और उमंग देखने को मिला।
अभी पढ़ें – ट्रेंडिंग से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें