Wednesday, 4 March, 2026

---विज्ञापन---

शादी के बाद प्यार में डूबीं रश्मिका मंदाना, पति विजय को अपने हाथों से खिलाया खाना; वीडियो देख फैंस का दिल हुआ गार्डन-गार्डन

शादी के बाद से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लगातार चर्चा में हैं. कभी अपने गांव जाकर पूजा करते, तो कभी स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलशिप का अनाउंसमेंट करते दिख रहे कपल पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं, हालिया एक वीडियो सामने आया है, जहां रश्मिका अपने हाथों से विजय को खाना खिलाती और फैंस को स्वीट्स परोसती नजर आ रहीं हैं, क्या आपने देखा ये वीडियो?

Rashmika-Vijay Viral Video: शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने के बाद ये स्टार कपल अब अपनी नई जिंदगी के खूबसूरत पल फैंस के साथ भी शेयर कर रहा है. इसी कड़ी में दोनों का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस का दिल खुश हो गया है.

फैंससके साथ कपल की खास मुलाकात

दरअसल, शादी के बाद रश्मिका और विजय ने हैदराबाद में अपने फैंस से मुलाकात की. ये शादी के बाद फैंस के साथ उनकी पहली पब्लिक मीटिंग थी, जिसे खास बनाने में कपल ने कोई कसर नहीं छोड़ी. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, कि रश्मिका बेहद प्यार से अपने पति विजय को अपने हाथों से खाना खिलाती हैं. ये नजारा इतना प्यारा है, कि फैंस इस पर फिदा हो गए.

---विज्ञापन---

फैंस को खुद परोसा खाना

इतना ही नहीं, दोनों ने वहां मौजूद फैंस को खुद खाना परोसा और उनसे खुलकर बातचीत भी की. वीडियो में रश्मिका अपने एक फैन की शर्ट पर ऑटोग्राफ देती नजर आती हैं, जबकि विजय भी मुस्कुराते हुए फैंस का अभिवादन करते दिखते हैं. कपल का ये डाउन-टू-अर्थ अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

जमकर मिल रहा फैंस का प्यार

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘रश्मिका में बहुत सारी अच्छाइयां हैं’, ‘ये वीडियो दिल जीत लेने वाला है’ वहीं दूसरे ने कमेंट किया, ‘हे भगवान! ये दोनों वाकई बहुत क्यूट हैं.’ कई फैंस का कहना है, कि स्टार होने के बावजूद फैंस के लिए इस तरह समय निकालना काबिले-तारीफ है.

शादी के बाद से कपल सोशल मीडिया पर छाया

बता दें, कि रश्मिका और विजय के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चाएं थीं. आखिरकार दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली. शादी के बाद कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की थीं, जो खूब वायरल हुईं.

रिसेप्शन में दिखेगी सितारों की चमक

अब आज यानी 4 मार्च को ये कपल इंडस्ट्री के दोस्तों और खास मेहमानों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करने जा रहा है. फैंस को उम्मीद है, कि वहां से भी रश्मिका-विजय के कई यादगार और रोमांटिक पल देखने को मिलेंगे.

First published on: Mar 04, 2026 09:49 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.