Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kannappa X Review: अक्षय कुमार और प्रभास के कैमियो ने बांधा समा, ऑडियंस को कैसी लगी ‘कन्नप्पा’?

Kannappa X Review: विष्णु मांचू की 'कन्नप्पा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मूवी को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं मूवी देखने के बाद एक्स पर वो अपने व्यूज भी शेयर कर रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं मूवी के बारे में ऑडियंस क्या कुछ बोल रही है?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Kannappa X Review: साउथ की मूवीज फिल्म इंडस्ट्री पर अपना हाई लेवल ग्राफ सेट करती आ रही हैं। ‘कंतारा’ और ‘बाहुबली’ जैसी मूवीज के बाद अब एक और साउथ मूवी ‘कन्नप्पा’ भी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। एक्टर विष्णु मांचू की इस मूवी में अक्षय कुमार और प्रभास के कैमियो ने भी चार चांद लगा दिए हैं। महादेव बने अक्षय कुमार को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है। वहीं मूवी देखने के बाद अब ऑडियंस ने अपने एक्स अकाउंट पर मूवी के बारे में अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देना भी शुरू कर दिया है। चलिए जानते हैं मूवी देखकर ऑडियंस क्या कुछ बोली?

यह भी पढ़ें: Maa X Review: काजोल की दमदार परफॉर्मेंस ने जीता फैंस का दिल, जानें मूवी देख क्या बोली पब्लिक?

---विज्ञापन---

फिल्म देख क्या बोली ऑडियंस?

मुकेश कुमार के डायरेक्शन में बनी इस मूवी को देखकर पब्लिक एक्स पर अपने व्यूज शेयर कर रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘कन्नप्पा को दूसरे भाग के आधार पर देखा जाए तो ये अच्छी से अच्छी फिल्म की लिस्ट में आती है। फिल्म का आखिरी 1 घंटा बेहतरीन है। फिल्म के आखिरी 20 मिनट रोंगटे खड़े कर देंगे। विष्णु मांचू ने बढ़िया काम किया है। अक्षय कुमार ने महादेव का किरदार बखूबी निभाया है। प्रभास ने भी शानदार काम किया है।’

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कन्नप्पा एक सिनेमाई जीत है। इसकी मनोरंजक कहानी शुरू से लेकर अंत तक बांधे रखती है। हर एक्टर ने शानदार काम किया है। लेकिन विष्णु मांचू अपने अद्भुत अभिनय से सभी पर छा गए। इस मूवी को अवश्य देखना चाहिए।’

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

तीसरे यूजर ने लिखा, ‘अभी यूएसए में विष्णु मांचू की ये मूवी देखी। पहला भाग धीमा है लेकिन दूसरा भाग काफी आकर्षक है। विष्णु मांचू ने अपने बेहतरीन अभिनय से समा बांध दिया। प्रभास के स्क्रीन टाइम ने भी अलग छाप छोड़ी है। ये वाकई देखने लायक फिल्म है।

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पहला हाफ ओके-ओके लगा लेकिन दूसरा हाफ सुपर ब्लॉकबस्टर है। प्रभास और मोहन बाबू के अभिनय ने दिल जीत लिया। इसे 5 में से 3.25 मिलती है। फिल्म को जरूर देखें।

---विज्ञापन---

फिल्म की माइथोलॉजिकल कहानी

फिल्म की कहानी माइथोलॉजिकल है। वहीं मूवी में विष्णु मांचू ने कन्नप्पा का किरदार निभाया है। जो एक आदिवासी शिकारी होते हैं। मूवी में दिखाया है कि कन्नप्पा पहले भगवान शिव को बिल्कुल नहीं मानते हैं लेकिन बाद में वो महादेव के सबसे बड़े भक्त बन जाते हैं। मूवी में अक्षय कुमार, प्रभास और मोहन बाबू ने भी कैमियो किया है और मूवी पर अपनी एक्टिंग की अलग छाप छोड़ी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 की थीम से उठा पर्दा, Salman Khan के शो में सीक्रेट रूम समेत होंगे बड़े ट्विस्ट

First published on: Jun 27, 2025 11:56 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola