Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Maa X Review: काजोल की दमदार परफॉर्मेंस ने जीता फैंस का दिल, जानें मूवी देख क्या बोली पब्लिक?

Maa X Review: काजोल की 'मां' मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वहीं मूवी को देखकर नेटिजन्स एक्स पर अपने व्यूज भी शेयर कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं नेटिजन्स ने मूवी देखकर क्या कुछ कहा?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Maa X Review: काजोल की थ्रिलर और हॉरर मूवी ‘मां’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस मूवी का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार था। वहीं अब मूवी को देखने के बाद ऑडियंस के रिएक्शन भी सामने आ गए हैं। काजोल ने अपनी दमदार एक्टिंग से नेटिजन्स को इंप्रेस कर दिया है। शैतान और मां के बीच इस जंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हॉरर और थ्रिल के कॉम्बिनेशन ने मूवी को और ज्यादा आकर्षित बना दिया। आइए आपको भी बताते हैं मूवी देखकर ऑडियंस एक्स पर क्या पोस्ट कर रही है?

क्या बोले नेटिजन्स?

काजोल की हॉरर थ्रिलर मूवी को देखकर नेटिजन्स एक्स पर अपने व्यूज शेयर कर तारीफें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अभी मां देखी और इस मूवी ने मंत्रमुग्ध कर दिया। मां के रूप में काजोल ने शानदार प्रदर्शन कर दिल जीत लिया। उन्होंने पूरी फिल्म को अपने कंधों पर उठाया है। काजोल शक्तिशाली एक्ट्रेस के रूप में उभरी हैं।’

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने लिखा, ‘मां भावनाओं, डरावनी और पौराणिक कथाओं को सहजता से मिलाती है। काजोल ने शानदार एक्टिंग की है। डायरेक्टर विशाल फुरिया ने भी एक बेहतरीन डरावनी कहानी गढ़ी है। सिनेमैटोग्राफी भी शानदार है। उन्होंने इस मूवी को 3.5 स्टार्स दिए हैं।’

---विज्ञापन---

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मूवी पावरफुल है। स्मार्ट और शक्तिशाली तरीके से कहानी को दिखाया गया है। इसकी कहानी आपको अंत तक बांधे रखती है। फिल्म के डरावने पल भी बेहद शानदार हैं जो आपकी उत्सुकता को बढ़ाए रखेंगे। वाकई ये मूवी प्रशंसा के लायक है।’

---विज्ञापन---

तीसरे यूजर ने लिखा, ‘काजोल ने एक पौराणिक हॉरर में चौंका दिया है, जिसमें भावनाओं के साथ-साथ भयानक दृश्य भी हैं। पहला भाग धीमा है, लेकिन भावनात्मक रूप से जोरदार है। काजोल का दमदार अभिनय वाकई तारीफ के काबिल है। मां की दहाड़ के लिए इस मूवी को जरूर देखें।’

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

अन्य यूजर ने लिखा, ”मां’ एक दमदार, डरावनी और हॉरर फिल्मों के लिए एक मूल्यवान मूवी है। कमाल का वीएफएक्स आपको एक ऐसा क्लाइमैक्स दिखाएगा जिसकी आप उम्मीद भी नहीं कर सकते हैं। मूवी में काजोल से आपकी नजरें ही नहीं हटेंगी, उन्होंने शानदार काम किया है।’

मूवी में काजोल का शानदार अवतार

बता दें मूवी में काजोल ने मां का किरदार निभाया है, जो अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए शैतान से भिड़ जाती है। इस मूवी का निर्माण अजय देवगन और ज्योति देशपांडे ने किया है। वहीं विशाल फुरिया ने इसे डायरेक्ट किया है। मूवी में काजोल के साथ-साथ रोनित रॉय और खेरिन शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 27, 2025 10:58 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola