Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 19 की थीम से उठा पर्दा, Salman Khan के शो में सीक्रेट रूम समेत होंगे बड़े ट्विस्ट

Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। वहीं शो की थीम भी रिवील हो गई है। आइए आपको भी बताते हैं इस बार शो में क्या-क्या नए बदलाव देखने को मिलने वाले हैं?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Bigg Boss 19: सलमान खान का सबसे चर्चित शो ‘बिग बॉस’ अपने 19वें सीजन के साथ वापसी कर रहा है। इस बार भी इस शो को सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं। शो की प्रोमो की शूटिंग भी जुलाई में शुरू हो जाएगी। वहीं इसकी थीम से भी पर्दा उठ चुका है। इसके साथ ही और भी बड़े ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उम्मीद है कि इस बार शो अगस्त में शुरू हो सकता है। आइए आपको भी बताते हैं शो में क्या-क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं?

यह भी पढ़ें: Maa Reveiw: ‘मां’ में दादी-नानी की कहानियों का जादू, 15 मिनट का क्लाइमैक्स निकला मूवी की जान; पढ़ें रिव्यू

---विज्ञापन---

शो की थीम का नाम रिवील

बिग बॉस के फैन पेज BiggBoss_Tak के मुताबिक शो 19 अगस्त को शुरू हो सकता है। इस बार मेकर्स ओटीटी से पहले टीवी पर शो को लेकर आ रहे हैं। वहीं शो की थीम भी रिवील हो गई है। इस बार शो की थीम का नाम ‘रिवाइंड’ है। इसके साथ ही सीक्रेट रूम की भी वापसी हो गई है।

---विज्ञापन---

क्या नए बदलाव?

फैन पेज के अनुसार शो में और भी ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। इस बार शो के कंटेस्टेंट्स को ऑडियंस नॉमिनेट करेंगी। साथ ही एविक्शन में भी उनका बहुत महत्वपूर्ण रोल देखने को मिलेगा। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस बात की कोई पुष्टि नहीं की है। ना ही अभी तक कोई ऑफिशियल प्रोमो जारी किया गया है। लेकिन फैन पेज की इस जानकारी से तो तय है कि शो इस बार शो में नए ट्विस्ट और ज्यादा एंटरटेन करने वाले हैं।

इन कंटेस्टेंट्स के नाम शामिल

शो के कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ रहे हैं। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार इनमें डेजी शाह, फैसल शेख, तनुश्री दत्ता, विक्रम सिंह चौहान, खुशी दुबे, राम कपूर, राज कुंद्रा, शरद मल्होत्रा, पारस कलनावत, गौरव तनेजा और शशांक व्यास जैसी हस्तियों के नाम शामिल हैं। हालांकि अभी तक किसी भी कंटेस्टेंट ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘वतन के लिए…’, Diljit Dosanjh पर क्यों भड़के Bigg Boss फेम कंटेस्टेंट? वीडियो हुआ वायरल

First published on: Jun 27, 2025 09:20 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola