Ranbir Kapoor’s Actress is Pregnant: टीवी और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्म तन्ना के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई हैं. दरअसल, टीवी की फेवरेट नागिन रूही अब मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं. करिश्म तन्ना ने खुद सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर करके फैंस के संग ये गुडन्यूज शेयर की है. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कई टीवी स्टार्स समेत फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे है. करिश्म तन्ना ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर काफी यूनिक और स्टाइलिश अंदाज में दी है.
प्रेग्नेंट हैं करिश्मा तन्ना
रणबीर कपूर की फिल्म ‘संजू’ में काम करने वाली करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरों के साथ एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है. एक तस्वीर में करिश्मा और उनके पति वरुण एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं, दोनों ने ‘मॉम’ और ‘डैड’ लिखी हुई टोपियां पहनी हुई हैं. करिश्मा ने इस पोस्ट में बताया कि वो मां बनने वाली हैं. इस खुशी को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वो अपने जीवन के एक नए फेज में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
चारों तरफ से मिल रही बधाई
करिश्मा ने अपनी इस पोस्ट के साथ दिल को छू लेने वाले कैप्शन में लिखा, ‘एक नन्हा सा चमत्कार, हमारा सबसे बड़ा तोहफा, अगस्त 2026.’ इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी ये पोस्ट तेजी से वायरल हो गई. इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस और टीवी स्टार्स की बधाइयों का तांता लग गया. जहां फिल्म इंडस्ट्री के कई दोस्तों ने कमेंट सेक्शन में इस जोड़े को बधाई दी. खुशी कपूर ने कमेंट में ‘आह्ह्ह’ लिखकर कई सारे दिल वाले इमोजी भेजी’. एक्ट्रेस भूमि सतीश पेडनेकर ने लिखा, ‘Awwwwww’. वहीं दीया मिर्जा रेखी ने कमेंट में लिखा, ‘ओह येय! बधाई हो’. इसके बाद जैस्मिन भसीन, दृष्टि धामी, अनीता हसनंदानी और कई टीवी स्टार्स ने कमेंट सेक्शन में जाकर कपल को बधाई दी.