The Paradise Box Office Collection Day 8: नानी और राघव जुयाल की एक्शन फिल्म ‘द पैराडाइज’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई है. 8वें दिन की कमाई के साथ फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 108.20 करोड़ रुपये हो गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
अजय देवगन और जयदीप अहलावत की ‘दृश्यम 3’ एक बार फिर अपने सस्पेंस से दर्शकों को उलझाने वाली है. लेकिन विजय सलगांवकर की कहानी में ऐसा क्या जादू है, जो दर्शकों को हर बार उसके अगले कदम के बारे में सोचने पर मजबूर कर देता है? पूरी खबर यहां पढ़ें…
Rise And Fall 2: ‘राइज एंड फॉल 2’ में आतिशबाजी टास्क के दौरान तेज प्रताप यादव और राजनीतिक विश्लेषक मनीष कश्यप के बीच तीखी बहस हो गई. कड़ा मुकाबला और लगातार रिजेक्शन के चलते वर्कर्स के बीच भारी तनाव देखने को मिला. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Rise And Fall 2: ‘राइज एंड फॉल 2’ में काजल राघवानी ने अपने पास्ट रिलेशनशिप में सहे दर्दनाक टॉर्चर का खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने रोते हुए बताया कि कैसे उनके एक्स-पार्टनर ने उन्हें बुरी तरह से पीटा था, जिससे उनके सिर के बाल तक उखड़ गए थे. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Khatron Ke Khiladi 15: ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. शो के ग्रैंड फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स के बीच जीत की जंग और भी मुश्किल होती जा रही है. इस बीच शो की ‘शेरनी’ यानी फरहाना भट्ट का एक ऐसा इमोशनल पल सामने आया है, जिसे देखकर उनके साथ बैठे बाकी कंटेस्टेंट्स भी भावुक हो गए. फरहाना को रोता देख खुद शो के होस्ट रोहित शेट्टी भी उन्हें संभालते नजर आए और उन्होंने एक्ट्रेस को गले लगा लिया. पढ़ें पूरी खबर…
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का तीसरा गाना ‘बिंदास’ रिलीज किया है. जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. इस डांस नंबर से नोरा फतेही अपने ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज से लोगों को दीवाना बना रही हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट…
मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से राजपाल यादव को निकाला गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि दिवंगत अभिनेता की प्रार्थना सभा से निकलते वक्त राजपाल यादव को कुछ लोगों ने घेर लिया. इसके बाद एक महिला वहां मौजूद लोगों को फोटो और सेल्फी लेने से रोकती दिखाई देती हैं. इसी वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया गया कि राजपाल यादव को मुश्ताक खान के परिवार ने प्रेयर मीट से बाहर कर दिया. हालांकि, वायरल दावे की सच्चाई कुछ और है. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में देने वाली इस एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया कि कश्मीर में हुए एक भयानक आतंकी हमले में उनके पिता शहीद हो गए थे. एक्ट्रेस अपनी जिंदगी की सबसे दर्दनाक घटना को याद किया और भावुक हो गईं. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली इस एक्ट्रेस ने ऐसी डाइट अपनाई, जिसकी वजह से वह सेट पर बेहोश हो गईं और उनका एक दांत टूट गया. डायरेक्टर पंकज पाराशर ने ये किस्सा शेयर किया है. पढ़ें पूरी खबर…
हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां करोड़ों लोगों को एंटरटेन करने वाली फिल्म ‘जेम्स बॉन्ड’ के एडिटर जॉन ग्रोवर का निधन हो गया है, उन्होंने 87 साल की उम्र में आखिरी सांस ली, उनके बेटे टिम ग्रोवर ने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ से बातचीत में यह दुखद खबर शेयर की. उनके जाने से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है. पढ़ें पूरी खबर…
एक्टर मुकेश खन्ना ने फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर की कास्टिंग की आलोचना की है. मुकेश खन्ना ने कहा कि फिल्म में इस किरदार को मर्यादा पुरुषोत्तम के बजाय एक कर्मठ व्यक्ति की तरह पेश किया गया है. पढ़ें पूरी खबर…
Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की इस तीसरी और फाइनल फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है. रिलीज से एक दिन पहले तक फिल्म ने प्री-सेल में करोड़ों रुपये बटोर लिए हैं. पढ़ें पूरी खबर…
Pratyusha Banerjee Case: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और ‘बालिका वधू’ की आनंदी के नाम से घर-घर में पहचान बनाने वाली प्रत्युषा बनर्जी की मौत से जुड़े मामले में करीब 10 साल बाद बड़ा फैसला आया है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने प्रत्युषा के बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को मामले से डिस्चार्ज कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष के पास ऐसा पर्याप्त सबूत नहीं है, जिसके आधार पर मामले को ट्रायल तक ले जाया जा सके. पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News Live: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एक बार फिर बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला है. शो में इस बार मिड-वीक एविक्शन हुआ, जिसने घरवालों के साथ-साथ दर्शकों को भी हैरान कर दिया. मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का बिग बॉस के घर का सफर खत्म हो गया है. खास बात यह है कि रीति का एविक्शन दर्शकों की वोटिंग के आधार पर नहीं हुआ, बल्कि कैप्टेंसी के तीन दावेदारों ने मिलकर उनका नाम चुना.
माही, यंग और उदिति ने लिया फैसला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैप्टेंसी टास्क के दौरान माही विज, यंग DSA और उदिति सिंह को सीक्रेट रूम में बुलाया गया. बिग बॉस ने तीनों को बताया कि उन्हें घर के किसी एक सदस्य को तुरंत एविक्ट करने का फैसला लेना है. इसके बाद तीनों ने आपस में काफी चर्चा की और आखिरकार रीति तिवारी के नाम पर सहमति जताई.
इस तरह रीति का शो से अचानक सफर खत्म हो गया. यह 'बिग बॉस 20' का पहला मिड-वीक एविक्शन बताया जा रहा है, जिसमें दर्शकों की वोटिंग के बजाय घर के कुछ सदस्यों के फैसले ने अहम भूमिका निभाई.
सलमान ने भी लगाई थी रीति को फटकार
रीति पिछले कुछ दिनों से अपने बयानों और घर में हुए विवादों को लेकर लगातार चर्चा में थीं. बीते वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी उनके व्यवहार को लेकर उन्हें समझाया और फटकार लगाई थी. इसके बाद रीति के रवैये में बदलाव भी देखने को मिला था. हालांकि, इसके बावजूद उन्हें घर से बाहर का रास्ता देखना पड़ा.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 6 दिन हो गए हैं. अब तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही ये फिल्म 6वें दिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. 6वें दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने बुधवार को 4.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें 5वें दिन के मुकाबले 27.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 49.20 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. कलेक्शन में आई गिरावट की वजह से फिल्म 6वें दिन भी 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से चूक गई. हालांकि, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 59 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं तेलुगु सुपरस्टार नानी और बॉलीवुड स्टार राघव जुयाल की फिल्म ‘पैराडाइज’ को रिलीज हुए आज 7 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत बहुत ही शानदार की, लेकिन वीकेंड के बाद से फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही है. 7वें दिन भी फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 7वें दिन 3.40 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें 6वें दिन की कमाई की तुलना में 22.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. 7वें दिन फिल्म ने हिंदी में 65 लाख रुपये, तमिल में 10 लाख रुपये और तेलुगु में 2.65 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट के बावजूद फिल्म ने भारत में अब तक 104.90 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.