Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

फफक-फफक कर रोए विवियन, रजत और चुम के जर्नी वीडियो से इमोशनल हुए फैंस

Bigg Boss 18 PROMO:बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले से पहले कंटेस्टेंट के एक-एक करके जर्नी वीडियो दिखाई जा रही है। शो का नया प्रोमो में रजत दलाल, चुम दरांग और विवियन डीसेना की जर्नी दिखाई गई है। जारी किए गए वीडियो में कंटेस्टेंट काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 PROMO: ‘बिग बॉस 18’ का ग्रैंड फिनाले अब सिर्फ दो दिन दूर है। फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को विनर बनते हुए दिखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। शो में बचे हुए कंटेस्टेंट्स की जर्नी को एक-एक करके दिखाया जा रहा है। नए प्रोमो में रजत दलाल, चुम दरांग और विवियन डीसेना की अब तक की जर्नी को लाइव ऑडियंस के सामने दिखाया गया। प्रोमों में कंटेस्टेंट अपनी वीडियो को देखकर काफी इमोशनल दिखे। घर के लाडले विवियन तो फफक-फफक कर जनता के सामने ही रोने लगे।

रजत दलाल की जर्नी

प्रोमो के शुरुआत में रजत दलाल की जर्नी दिखाई जाती है। इसमें जैसे ही रजत स्टेज पर आते हैं वहां मौजूद जनता जोर-जोर से चिल्लाने लगती है। बिग बॉस उनकी तारीफों के पुल बांधते हुए कहते हैं कि उन्होंने दर्शकों के साथ काफी स्ट्रॉन्ग कनेक्शन बनाया है। उनके सफर के सभी धांसू डायलॉग्स और उनके खूबसूरत मोमेंट को वीडियो में दिखाया जाता है। इसे देखकर वह खुद भी इमोशनल हो जाते हैं।

---विज्ञापन---

चुम दरांग के सपनों को बिग बॉस ने सराहा

रजत के बाद स्टेज पर चुम दरांग की एंन्ट्री लेती हैं। बिग बॉस उनके स्ट्रगल की तारीफ करते हुए कहते हैं, “19 साल की लड़की ने वो कर दिखाया, जिसका हर कोई सपना देखता है।” इस दौरान उनकी जर्नी का वीडियो दिखाया जाता है, जिसमें उनके शानदार पलों को दिखाया जाता है। बिग बॉस का कहते हैं कि अगर चुम यहां तक पहुंच सकती हैं, तो कोई भी अपने सपनों को पूरा कर सकता है।

विवियन डीसेना हुए इमोशनल

आखिर में स्टेज पर आते हैं विवियन डीसेना, वह अपनी जर्नी वीडियो देखकर खुद को रोक नहीं पाते और फफक-फफककर रो पड़ते हैं। बिग बॉस उनके बारे में बात करते हुए कहते हैं, “आप बिग बॉस के नहीं, लेकिन जनता के असली लाडले हैं।” यह सुनकर विवियन इमोशनल हो जाते हैं और कहते हैं, “मेरी इस जर्नी का फल आप लोगों के बिना अधूरा है।” उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं, और ऑडियंस भी इमोशनल हो जाती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं:  Health Update: सर्जरी के बाद कैसी है Saif Ali Khan की हालत, कब मिलेगी अस्पताल से छुट्टी?

19 जनवरी को होगा बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले

‘बिग बॉस 18’ का प्रीमियर 6 अक्टूबर 2024 को हुआ था। अब ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी 2025 को होगा। इस समय घर में करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, चुम दरांग और रजत दलाल बचे हुए हैं। इन छह कंटेस्टेंट्स में से ही एक इस सीजन का विनर बनेगा। तीन महीने के सफर के बाद, फैंस विनर का नाम जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: Saif Ali Khan पर जानलेवा हमले के बाद करीना कपूर की इमोशनल अपील

First published on: Jan 17, 2025 09:47 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola