---विज्ञापन---

‘कमर पर आए 24 टांके…’ यूट्यूबर ने शेयर की दर्दनाक तस्वीर, चोट दिखाकर बोले- ‘अब मेरा…’

YouTuber Anurag Dobhal Shares Painful Photo: फेमस यूट्यूबर और 'बिग बॉस 17' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपनी कार का एक्सिडेंट करते हुए खुद की जान लेने की कोशिश की. हालांकि, अब वो खतरे से बाहर हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अस्पताल से अपनी एक दर्दनाक तस्वीर शेयर की है.

यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इसमें उन्होंने एक्सिडेंट के बाद अपने कमर की चोट दिखाई है, जो बहुत ही दर्दनाक है.

अनुराग की इस तस्वीर में उनकी कमर पर एक लंबा चोट का निशान है, जिस पर कुल 24 टांके लगे हुए है. इसके साथ, फोटो में दुर्घटना के दौरान उनकी कमर पर लगी खरोंच के निशान साफ ​​दिखाई दे रहे है.

एक अपनी इस इंस्टाग्राम स्टोरी में तस्वीर के साथ अनुराग ने फैंस से सवाल करते हुए एक खास कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'नई जिंदगी की शुरुआत देखोगे?'

बता दें कि इससे पहले अनुराग ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि वो अब आईसीयू से बाहर आ गए हैं. उन्होंने अपने लंबे पोस्ट में लिखा था, 'कभी सोचा नहीं था कि जिंदा रहूंगा जिस रास्ते पर गया था, वहां से आना नामुमकिन था.'

इसी पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, 'मेरे लिए ये सब किसी चमत्कार से कम नहीं है. एक अनाथ हूं आज. मेरे को नहीं पता आगे क्या होगा, क्या करूंगा. लेकिन एक नया जन्म मिला है तो भगवान ने कुछ तो सोचा ही होगा.

First published on: Mar 20, 2026 03:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.