---विज्ञापन---

‘Dhurandhar 2’ के आदित्य धर पर केस करेंगी असली SP Aslam की पत्नी! फिल्म के इस सीन पर जताई आपत्ति, बोलीं-‘200 बलूच महिलाएं..’

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. मूवी ने दुनिया भर में 1650 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि यह मूवी सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी खूब चर्चा में है. क्योंकि फिल्म के कई किरदार रियल लाइफ लोगों से इंस्पायर है. जिसमें से धुरंधर के एसपी असलम का रोल भी पाकिस्तान के पुलिस ऑफिसर चौधरी असलम से इंस्पायर है. वहीं, अब चौधरी असलम की पत्नी नौरीन असलम ने उनके बारे में कई चीजों का खुलासा किया है. फिल्म में उनके किरदार को लेकर खूब तारीफ की है, लेकिन एक ओर डायरेक्टर आदित्य धर पर नाराजगी भी जाहिर की है और कहा है कि कई बातों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है.

दरअसल, नौरीन ने हाल ही में भास्कर से धुरंधर 2 में अपने पति चौधरी असलम के रोल को लेकर बात की है. उन्होंने एक सीन पर भी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा, "तीन-चार सीन ऐसे थे, जब मुझे लगा कि असलम मेरे सामने हैं. लेकिन फिल्म में एक शॉट में जब बम धमाका हुआ, तो मैं आगे नहीं देख सकी. फिल्म में एक सीन भी काफी गलत दिखाया गया है, जिसमें वह बलूच बच्चों को पीटते हैं. फिल्म में दिखाया गया कि असलम बलूचों के दुश्मन हैं, लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ नहीं था. वह सिर्फ अपराधियों के खिलाफ थे. उन्होंने अपने बच्चों के साथ कभी गलत बर्ताव नहीं किया है."

बलूचों को लेकर फिल्म में एसपी असलम द्वारा कहीं गई बातों को लेकर भी नौरीन ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, " मेरे पति बलूचों के दुश्मन नहीं थे. आज भी ल्यारी में कई लोग उनका सम्मान करते हैं. 200 बलूच महिलाएं उनकी डेथ एनिवर्सरी पर हमारे घर आई थी. वो सिर्फ अपराधियों के खिलाफ थे. उन्होंने कभी भी आम लोगों को परेशान नहीं किया है. भले ही वो बलूच हो या फिर कोई और.

इसके अलावा नौरीन ने असलम की मौत पर कहा, "वो हमेशा कहते थे कि मैं गोली से नहीं, बल्कि बम ब्लास्ट से मरूंगा और वही हुआ. उन्होंने तालिबान के खिलाफ कई ऑपरेशन किए थे. तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान ने फोन करके उन्हें कहा था कि चौधरी असलम हमारे रास्ते से हट जाओ. तालिबानियों को कराची में चौधरी से ही खतरा था, लेकिन मेरे पति ने उनकी एक भी बात नहीं सुनी.

इस बीच नौरीन ने ये कहा की वह काफी नाराज हैं. क्योंकि उनका कहना है कि फिल्म बनाने से पहले असलम के रोल को लेकर उनसे किसी भी तरह की बात नहीं की गई. उन्होंने कहा, "मैं उनसे 25 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगूंगी. अगर फिल्म 1500 करोड़ रुपये कमा चुकी है, तो 25 करोड़ उसके मुकाबले में एक बहुत छोटी रकम है. लोगों ने तो मुझे ये भी कहा कि कुल कमाई का 40 प्रतिशत लेना आपका हक है. आदित्य धर अगर खुद मान जाते हैं, तो ठीक है वरना मैं कोर्ट के जरिए कार्रवाई करूंगी.

बता दें कि आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए हैं और उन्होंने हमजा अली मजारी, जसकीरत सिंह रंगी का रोल किया है. इसके अलावा संजय दत्त फिल्म में एसपी असलम के किरदार में, अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल के रोल में, सारा अर्जुन यालीना जमाली के रोल में, राकेश बेदी जमील जमाली के रोल में नजर आए हैं.

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और इस मूवी ने भारत में 1000 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने 21वें दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 7.90 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस तरह से मूवी ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1247,06 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और दुनिया भर में फिल्म ने 1653.67 करोड़ की कमाई कर ली है.

First published on: Apr 09, 2026 11:18 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.