Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

पहले मांग में भरा सिंदूर फिर मारा यूटर्न… जानिए कौन है ‘वड़ा पाव गर्ल’ का मिस्ट्री मैन? आज हुआ खुलासा

Vada Pav Girl Chandrika Dixit: सोशल मीडिया पर मशहूर 'वड़ा पाव गर्ल' यानी चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. पति युगम गेरा के साथ चल रहे विवाद ने उनकी शादीशुदा जिंदगी में भूचाल ला दिया है. दोनों एक-दूसरे पर धोखा देने के आरोप लगा रहे हैं, और अब ये मामला घर की चार दीवारों से निकलकर सोशल मीडिया तक पहुंच चुका है.

इसी बीच चंद्रिका की कुछ रोमांटिक रील्स ने लोगों का ध्यान खींच लिया है. इन वीडियो में वो मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं. कभी वो उनकी मांग में सिंदूर भरता दिखता है, तो कभी दोनों बेहद क्लोज पोज में नजर आते हैं, इतना ही नहीं, दोनों ने एक फेक वेडिंग शूट भी कराया, जिसके बाद फैंस के मन में सवाल उठने लगे, आखिर ये मिस्ट्री मैन है कौन?

अब इस सवाल का जवाब सामने आ गया है. फ्री प्रेस जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक, चंद्रिका का मिस्ट्री मैन अलीगढ़ का रहने वाला है. उसमें दावा किया गया है, कि वो दिल्ली में पला-बढ़ा और पेशे से कंटेंट क्रिएटर है. वो खुद को सिंगर भी बताता है, और कहता है, कि उसे मैक्स हॉस्टिपल में काम करने का एक्सपीरियंस भी है.

मानस के पॉडकास्ट मिस्ट्री मैन ने बात करते हुए, कहा कि उसके और चंद्रिका के वीडियो को इतनी व्यूअरशिप मिल रही है, कि वो एकता कपूर के शोज से भी ज्यादा टीआरपी ला रहे हैं. इसी बयान के बाद उसने युगम गेरा पर भी निशाना साधा और एक पॉडकास्ट में दावा किया, कि युगम पहले रैपिडो चलाता था, और हालात ऐसे ही रहे, तो दोबारा वही काम करेगा.

हालांकि, इस बीतचीत के दौरान मिस्ट्री मैन ने चंद्रिका के साथ किसी भी तरह के रोमांटिक रिश्ते से इनकार किया. उसका कहना था, कि दोनों के बीच जो कुछ भी दिख रहा है, वो फैंस उड़ाई अफवाह है, और कंटेंट का हिस्सा है, उसने बताया कि चंद्रिका से उसकी पहली मुलाकात उनकी वड़ा पाव की दुकान पर हुई थी.

मिस्ट्री मैन ने बताया, कि ये सब तब की बात है, जब चंद्रिका बिग बॉस में जाने से पहले अपना स्टॉल चलाती थीं. इस बीच मिस्ट्री मैन ने साफ कहा, कि वो सिर्फ चंद्रिका को मुश्किल वक्त में सपोर्ट करना चाहते हैं.

उसका मानना है, कि चंद्रिका और युगम को मिलकर बैठना चाहिए, और अपने रिश्ते को सुलझाना चाहिए. फिलहाल, 'वड़ा पाव गर्ल' की जिंदगी में ये ड्रामा कब थमेगा... ये तो आने वाला वक्त तय करेगा.

First published on: Feb 25, 2026 03:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.