---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ का असली सरताज कौन? जिसने रूहानी आवाज से उड़ाई फैंस की नींद, एक लाइन गाकर लूट ली लाइमलाइट!

धुरंधर 2 साल 2026 की एक ऐसी फिल्म बन गई है, जो कि हर किसी की जुबान पर बनी हुई है. फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इस मूवी का एक-एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यहां तक कि फिल्म के गाने भी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रही हैं. वहीं, इस मूवी में ज्यादातर पुराने गानों का इस्तेमाल किया गया है, जिन्हें एक बेहतर ढंग से रीमेक करके पेश किया गया है. हालांकि फिल्म में एक ऐसा गाना भी है, जो लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है.

दरअसल, 'जाइए सजना' धुरंधर का एक ऐसा गाना बन गया है, जो हर किसी की जुबान पर है. इस गाने पर धड़ा धड़ रील्स बन रही हैं. लोग इसपर जमकर वीडियो बना रहे हैं.

'जाइए सजना' को जैस्मीन सैंडलस ने और सतिंदर सरताज ने अपनी आवाज दी है. इस गाने में सबसे ज्यादा बोल जैस्मीन के हैं. लेकिन सतिंदर ने सिर्फ एक लाइन गाई है. वो लाइन कुछ ऐसी है कि दर्शकों के दिलों में घर कर गई है. लेकिन इस गाने में यह इकलौती लाइन गाने वाले सतिंदर सरताज कौन है. चलिए जानते हैं.

सतिंदर सरताज पंजाब फिल्म इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा नाम है. वह अपने खूबसूरत सूफी गानों के लिए जाने जाते हैं. 1982 में पंजाब के होशियारपुर जिले के छोटे से गांव में जन्मे सतिंदर का असली नाम सतिंदर पाल सिंह है. वह बचपन से ही पढ़ाई और म्यूजिंक में बेहतरीन थे. उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंड़ीगढ़ से सूफी म्यूजिक मेंपीएचडी की है और इसी तरह से उन्हें संगीत का बहुत गहरा अनुभव है. सतिंदर ने सालों तक म्यूजिक में शिक्षा ली और दी भी. इसके अलावा वह फोक सॉन्ग और स्प्रिच्युअल गाने भी खूब गाते हैं.

सतिंदर के संघर्ष वाले दिनों की बात करें तो उनके लिए शुरुआती दिन काफी मुश्किल भरे थे. इंडस्ट्री में पहचान हासिल होने से पहले वह शादियों और छोटे मोटे कार्यक्रमों में गाना गाते थे. लेकिन उन्होंने सबसे बड़ा ब्रेक गाने 'साई' से मिला था. इस गाने ने उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री का स्टार बना दिया. लोग उनकी आवाज के दीवाने हो गए.

इसके बाद उन्होंने इबादत, चेहरे, मासूमियत, उड़ारिया, सज्जन राजी, समेत कई बेहतरीन गाने गाए. इतना ही नहीं उन्होंने साल 2017 में हॉलीवुड फिल्म द ब्लैक प्रिंस में महाराजा दलीप सिंह का किरदार निभाया था. इसके अलावा वह पंजाब फिल्म इंडस्ट्री में भी तमाम मूवीज कर चुके हैं. बता दें कि इस साल वह कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर भी नजर आए थे और रॉयल अल्बर्ट हॉल में शानदार परफॉर्मेंस दी थी. आज सतिंदर एक बहुत बड़ा नाम बन चुके हैं. शायद ही कोई ऐसा हो जो उनके बारे में न जानता हो. क्योंकि वह अपनी रूहानी आवाज से हर किसी को दीवाना बना लेते हैं और उनके गाने भी दर्शकों की जुबान पर चढ़े रहते हैं.

वहीं, धुरंधर 2 को लेकर बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है. मूवी ने दुनिया भर में 18 दिनों में 1600 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1,213.74 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

First published on: Apr 06, 2026 01:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.