---विज्ञापन---
कौन है समय रैना की गर्लफ्रेंड? कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पर खुद रिवील किया चेहरा, चौंके फैंस

यूट्यूबर और स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने अपने नए शो 'स्टिल अलाइव' के जरिए एक शानदार कमबैक किया है. इस दौरान उन्होंने न केवल अपने आलोचकों को रोस्ट किया, बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर चल रही अफवाहों पर भी विराम लगा दिया है. इंस्टाग्राम पर एक Q & A सेशन के दौरान जब फैंस ने उनसे उनकी गर्लफ्रेंड की फोटो मांगी, तो उन्होंने एक ऐसा जवाब दिया जिसने सबको चौंका दिया. समय ने अपने सबसे करीबी दोस्त बलराज सिंह घई के साथ सेल्फी शेयर की और उन्हें ही अपनी 'गर्लफ्रेंड' बताकर मजेदार अंदाज में जवाब दिया.

आखिर कौन है समय रैना की गर्लफ्रेंड?- समय रैना ने अपने फैंस के सस्पेंस को खत्म करते हुए अपनी 'गर्लफ्रेंड' का चेहरा रिवील कर दिया है. सोशल मीडिया पर उन्होंने एक फोटो शेयर की है. जहां उस फोटो को देखकर फैंस काफी चौंक गए हैं.

गर्लफ्रेंड का सस्पेंस खत्म- अक्सर सुहानी शाह और तानिया सचदेव जैसे नामों के साथ जोड़े जाने वाले समय ने अब खुद सब साफ कर दिया है. इंस्टाग्राम पर एक फैन के सवाल पर उन्होंने मुंबई के 'हैबिटेट कॉमेडी क्लब' के मालिक और अपने बेस्ट फ्रेंड बलराज सिंह घई की फोटो पोस्ट की, जिससे उन्होंने साफ किया कि फिलहाल वे किसी और के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं.

विवाद के दौर में 'बलराज' बने ढाल- समय ने अपने कमबैक शो में स्वीकार किया कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दौरान हुए विवाद के समय बलराज ही उनकी सबसे बड़ी ताकत थे. समय ने बताया कि जब उनके क्लब पर विवाद हुआ था, तब बलराज के बूढ़े माता-पिता को पुलिस के सामने गिड़गिड़ाना पड़ा था. इस घटना का जिक्र करते हुए समय बेहद भावुक हो गए थे.

करोड़ों का नुकसान- समय ने अपने कमबैक में यह भी खुलासा किया कि उस विवादित शो के बाद उन्हें आर्थिक रूप से करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा था. लेकिन उनके दोस्तों और माता-पिता का साथ ही था, जिसने उन्हें दोबारा उठने की प्रेरणा दी.

रणवीर इलाहाबादिया के साथ कोलेबोरेशन- इस Q & A सेशन के दौरान समय ने एक और बड़ा संकेत दिया. उन्होंने बताया कि वे जल्द ही रणवीर इलाहाबादिया (BeerBiceps) के साथ फिर से कोलेबोरेशन करने की योजना बना रहे हैं. फैंस इस बात से बेहद उत्साहित हैं कि ये दोनों कब एक साथ दोबारा स्क्रीन पर नजर आएंगे.

फैंस की प्रतिक्रिया- समय रैना ने अपने ट्रेडमार्क मजाकिया अंदाज में यह 'गर्लफ्रेंड रिवील' किया, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. हालांकि कुछ फैंस को थोड़ा झटका भी लगा, लेकिन ज्यादातर लोग उनके और बलराज की दोस्ती की मिसाल दे रहे हैं.