Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

कौन हैं Rima Das? जिनके नाम का बजा Berlin International Film Festival में डंका, जमकर हुई तारीफ

Who is Rima Das?: बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 से भारत के लिए एक बहुत बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है. यहां भारतीय फिल्ममेकर रीमा दास को उनकी फिल्म 'नॉट ए हीरो' के लिए फिल्म फेस्टिवल में क्रिस्टल बियर स्पेशल मेंशन अवॉर्ड जीत लिया है. इस अवॉर्ड इवेंट में जूरी ने फिल्म 'नॉट ए हीरो' को खास सम्मान से नवाजा. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर रीमा दास कौन हैं?

बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 की चिल्ड्रन जूरी जेनरेशन केप्लस के मेंबर्स में वाल्टर मोरित्ज अर्ंडट, गुस्ताव अर्न्ज, थाबानी डाबुलमान्जी, रोजा सोफी क्रास्जनाहोरकाई, वेरा मार्श, एमिर एफे ओजेरन और अल्मा सोफिया विलानेवा बुलेमर शामिल थे.

आवॉर्ड स्वीकार करने के बाद रीमा दास ने कहा, 'ये सम्मान मेरे लिए बेहद मायने रखता है. फिल्म 'नॉट अ हीरो' बच्चों की बातों को ध्यान से सुनकर और उन पर भरोसा करके बनाई गई है.'

फिल्म 'नॉट अ हीरो' में भूमन भार्गव दास मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ एक्ट्रेस सुकन्या बोरुआ और नॉन-प्रोफेशनल आर्टिस्ट की एक टीम भी अहम किरदार में है. इस फिल्म की कहानी एक ऐसे युवा लड़के की कहानी है जो एक अलग सी दुनिया में अपना रास्ता तलाश रहा है.

एक बयान में भार्गव दास ने कहा, 'ये अवॉर्ड जीतकर मुझे बहुत खुशी हुई है. हमारी स्क्रीनिंग शानदार रही और बहुत सारे लोग फिल्म देखने आए, जिनमें मेरे जैसे कई बच्चे भी शामिल थे.'

रीमा दास एक भारतीय फिल्ममेकर हैं, जिन्होंने अपनी फिल्मों के लिए कई नेशनल और इंटरनेशनल अवॉर्ड जीते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में शॉर्ट फिल्म 'प्रथा' से की थी.

रीमा दास को लोगों के बीच पहचान साल 2017 में आई फिल्म 'विलेज रॉकस्टार्स' से मिली, जिसने कई नेशनल और इंटरनेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए. इसके अलावा, इस मूवी ने 90वें ऑस्कर अवॉर्ड के स्पेशल फॉरन लेगविज फिल्म की कैटेगिरी में भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री की थी.

First published on: Feb 22, 2026 06:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.