Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

कौन हैं राधा भाभी? जो हैं राजपाल यादव के 15 बच्चों की मां; सबका करियर रहीं हैं संवार

Radha Bhabhi mother of Rajpal Yadav 15 children: बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन और दमदार एक्टर राजपाल यादव इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उनसे जुड़ी एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने फैंस को इमोशनल कर दिया है, ये कहानी है, उनकी पत्नी राधा भाभी की, जो सिर्फ उनकी जीवनसाथी ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार की मजबूत रीढ़ हैं.

राजपाल यादव की जिंदगी में खुशियों के साथ-साथ गहरे दुख भी आए. साल 1991 में उनकी पहली शादी करुणा से हुई थी, लेकिन शादी के महज एक साल बाद बेटी को जन्म देते वक्त करुणा का निधन हो गया. ये सदमा राजपाल के लिए बेहद कठिन था. लंबे वक्त बाद उन्होंने जिंदगी को दूसरा मौका दिया, और साल 2003 में राधा से शादी की. तभी से राधा हर उतार-चढ़ाव में उनके साथ मजबूती से खड़ी रहीं.

राजपाल यादव की तीन बेटियां हैं. एक पहली पत्नी से और दो राधा से... लेकिन असल बात यहीं खत्म नहीं होती. राजपाल यादव के पांच भाई हैं, और उनके कुल 15 बच्चे हैं. इन सभी बच्चों की जिम्मेदारी राजपाल यादव ने अपने कंधों पर ली है.

ऐसे में राधा भाभी सिर्फ दो बेटियों की मां नहीं, बल्कि पूरे परिवार के 15 बच्चों की देखभाल करने वाली पेरेंट्स हैं. परिवार में सभी बच्चे राजपाल यादव को पापा कहकर बुलाते हैं, और राधा भाभी को मां जैसा सम्मान देते हैं.

बच्चों के करियर से लेकर पढ़ाई तक की प्लानिंग राधा ही संभालती हैं. किसी की पढ़ाई लॉ में चल रही है, तो कोई क्रिकेट में भविष्य बना रहा है, इतना ही नहीं एक भतीजा अनुपम खेर के एक्टिंग इंस्टिट्यूट में ट्रेनिंग भी ले रहा है.

एक इंटरव्यू में राजपाल यादव ने बताया था, कि संघर्ष के दिनों में उनके भाइयों ने हमेशा उनका साथ दिया. जब वो काबिल हुए, तो उन्होंने भी परिवार का सहारा बनने का फैसला किया. इस पूरे सफर में राधा भाभी उनकी सबसे बड़ी ताकत बनीं.

वर्कफ्रंट की बात करें, तो राजपाल यादव ने 1999 में फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, और आज भी वो लगातार फिल्मों में नजर आ रहे हैं. निजी परेशानियों के बावजूद वो परिवार और काम दोनों को पूरी जिम्मेदारी से संभाल रहे हैं.

बहरहाल, राधा भाभी की कहानी साबित करती है, कि पर्दे के पीछे खड़ी एक मजबूत महिला कैसे पूरे परिवार की तकदीर संवार सकती है. यही वजह है, कि आज राधा सिर्फ राजपाल यादव की पत्नी नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवार के लिए सुपरवुमन हैं.

First published on: Feb 20, 2026 05:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.