---विज्ञापन---
पिंडा-हमजा सीन का मास्टरमाइंड कौन? ‘धुरंधर 2’ में आखिर क्यों जरूरी था वो शॉट, अब सामने आई सच्चाई

Dhurandhar 2 के एक सीन ने इन दिनों खूब चर्चा बटोरी है, पिंडा और हमजा आमने-सामने, और माहौल ऐसा कि दर्शक स्क्रीन से नजर ही नहीं हटा पाए. अब इस दमदार सीन के पीछे की असली कहानी सामने आई है, जिसे खुद एक्टर उदयबीर संधू ने शेयर किया है.फिल्म में संधू 'पिंडा' के रोल में नजर आए हैं, जो जसकीरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली मजारी का बेहद करीबी दोस्त होता है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब सालों बाद दोनों का आमना-सामना होता है, लेकिन इस बीच दो दोस्त नहीं बल्कि दोनों दुश्मन की तरह पेश आते हैं, और उनके बीच खूनी टकराव हो जाता है.

इस फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा जिस सीन की हुई, और जिसने दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दी, वो सीन बाथरूम में शूट किया गया, हेलुसिनेशन वाला सीन था. जिसमें पिंडा नशे की हालत में होता है, और उसे हमजा किसी भूत की तरह दिखाई देता है. डर, गुस्सा और कन्फ्यूजन से भरा ये पल फिल्म का टर्निंग पॉइंट बन जाता है.

उदयबीर संधू ने एक इंटरव्यू में बताया, कि इस सीन को शूट करना आसान नहीं था. उन्होंने खुलासा किया, कि शूटिंग की शुरुआत अगस्त 2024 के आखिर में हुई थी, लेकिन ये खास सीन करीब 7-8 महीने बाद फिल्माया गया. यानी इस सीन के लिए लंबी तैयारी और सही टाइमिंग का इंतजार किया गया.

दिलचस्प बात ये है, कि इस सीन के मास्टरमाइंड सिर्फ डायरेक्टर ही नहीं, बल्कि खुद रणवीर सिंह भी थे. संधू के मुताबिक, रणवीर शुरुआत से ही इस सीन को लेकर काफी एक्साइटेड थे, और बार-बार पूछते थे, कि इसे कैसे बेहतर बनाया जा सकता है. उन्होंने कई सुझाव दिए, कभी एक्सप्रेशन को लेकर, तो कभी बॉडी लैंग्वेज पर...

संधू ने कहा, 'रणवीर भाई ने मुझे बहुत गाइड किया. उन्होंने अलग-अलग तरीके सुझाव दिए, इस सीन को और कैसे इंटेंस बनाया जाए. धीरे-धीरे हम दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई, और मैं उनके साथ काफी कम्फर्टेबल हो गया.' एक्टर ने ये भी बताया, कि इस सीन को लेकर पूरी टीम में एक्साइटमेंट थी. जब स्क्रिप्ट सुनाई गई थी, तब सभी हैरान थे, कि इतना गंभीर सीन आखिर कौन और कैसे करेगा, लेकिन जब शूट का दिन आया, तो सब कुछ जैसे अपने आप सही बैठ गया.

उन्होंने कहा, 'मुझे आज भी समझ नहीं आता, कि उस दिन क्या हुआ, लेकिन सब कुछ परफेक्ट हो गया. वो दिन सच में जादुई था. यही वजह है, कि 'धुरंधर 2' का ये सीन सिर्फ कहानी को आगे बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि किरदारों की गहराई दिखाने के लिए भी बेहद जरूरी था.

वहीं आदित्य धर ने अपनी इस फिल्म के साथ कई बातों को लोगों तक पहुंचाया है, वहीं उन्होंने यूथ तक हद से ज्यादा नशा करने की सच्चाई भी दिखाई, किस किस तरह से लोग इसकी गिरफ्त में आकर हेलुसिनेशन का शिकार भी होते हैं, तो यही वजह है, कि इस फिल्म की देश ही नहीं विदेशों में भी खूब तारीफ हो रही है.

बहरहाल, पिंडा और हमजा के रिश्ते में आए बदलाव, उनके अंदर चल रहे संघर्ष और इमोशनल टूटन... सब कुछ इस एक सीन में साफ नजर आता है. कुल मिलाकर, ये कहना गलत नहीं होगा, कि इस सीन ने फिल्म को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है, और इसमें रणवीर सिंह की क्रिएटिव इनपुट और उदयबीर संधू की दमदार एक्टिंग ने चार चांद लगा दिए.