---विज्ञापन---

जानें कौन है अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड? रणवीर सिंह की इस हीरोइन संग एक तस्वीर ने मचाया बवाल

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और इंडियन क्रिकेटर का पुराना नाता है. अक्सर ही देखा गया है कि क्रिकेटर्स इंडियन एक्ट्रेसेस को डेट करते हैं और यह कोई पहली बार नहीं. अनुष्का शर्मा-विराट कोहली से लेकर युवराज सिंह हेजल कीच तक तमाम एक्ट्रेसेस ने भारतीय क्रिकेटर्स से शादी की है. वहीं, इंडियन एक्ट्रेस को डेट करने की लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है. दरअसल, इंडियन क्रिकेटर अर्शदीप सिंह अपने खेल को लेकर नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हैं. उनकी डेटिंग की अफवाहें उड़ रही हैं और कहा जा रहा है कि वे रणवीर सिंह की एक हीरोइन को डेट कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर लगातार अर्शदीप की किसी लड़की का हाथ पकड़े हुए तस्वीर वायरल हो रही है. हालांकि उस फोटो में किसी भी लड़की का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है. लेकिन कुछ फैंस ने उस फोटो में दिख रहे टैटू से अंदाजा लगाया है कि वह कोई अनजान हसीना नहीं है. बल्कि वह एक जाना माना चेहरा है.

फैंस के द्वारा लगाए गए अंदाज के मुताबिक अर्शदीप की मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर हैं. लोगों का दावा है कि तस्वीर में जो टैटू दिखाई दे रहे है वो एक्ट्रेस के टैटू से मेल खाता है. इस टैटू की तस्वीर वायरल होने के बाद अफवाह ने जोर पकड़ लिया है. हालांकि सोशल मीडिया पर चल रही इन अफवाहों पर अभी तक ना तो अर्शदीप ने और ना ही समरीन ने इसपर रिएक्ट किया है और न ही उनके रिश्ते पर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने आई है.

इतना ही नहीं समरीन की स्टेडियम से कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिसमें वह IPL मैच देखते हुए और पंजाब किंग्स की टीम के लिए चियर करते हुए नजर आ रही हैं.

बता दें कि समरीन कौर पंजाब फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है. वह तमाम फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं. वह अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी फोटोज वीडियो शेयर करती रहती हैं.

बता दें कि समरीन कौर रणवीर की फिल्म 83 में नजर आ चुकी हैं. इस मूवी में समरीन ने रणवीर के मंगेतर का रोल किया है.यह फिल्म कपिल देव और इसमें साल 1983 में भारतीय टीम के द्वारा वर्ल्ड कप जीत को दिखाया गया है.

First published on: Apr 07, 2026 10:19 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.