---विज्ञापन---
जब 13 साल बड़े इस एक्टर संग रश्मिका ने कर ली थी सगाई, मात्र 14 महीने तक चली एक्ट्रेस की पहली लव स्टोरी

Rashmika Mandanna First Love Story: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना जल्द ही साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. दोनों की शादी की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपनी शादी का ऐलान कर दिया है. लेकिन क्या आपको पता है कि इससे पहले भी एक बार रश्मिका की सगाई हुई थी.

रश्मिका मंदाना को अपने करियर के शुरुआत में ही प्यार हो गया था. ये वो समय था, जब रश्मिका अपनी डेब्यू फिल्म 'किरिक पार्टी' (कन्नड़) की शूटिंग कर रही थीं. उन्हें साउथ एक्टर रक्षित शेट्टी से प्यार हुआ था. इस वक्त रश्मिका महज 20 साल की थीं.

करीब 6 महीने की डेटिंग के बाद 3 जुलाई 2017 को रश्मिका मंदाना ने रक्षित शेट्टी से सगाई कर ली. दोनों की उम्र में 13 साल का अंतर था. दोनों की सगाई ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. रश्मिका और रक्षित की जोड़ी भी बेहद पसंद की जाती थी.

सगाई के बाद रश्मिका और रक्षित शादी रचाने वाले थे, लेकिन शादी से पहले ही ये रिश्ता टूट गया. रश्मिका और रक्षित ने सगाई तोड़ने का फैसला लिया, जिसने उनके चाहने वालों को हैरान कर दिया.

सितम्बर 2018 में रश्मिका और रक्षित सगाई तोड़कर एक-दूसरे से अलग हो गए. इसके पीछे की वजह आजतक सामने नहीं आई. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि करियर को प्राथमिकता देने और भविष्य को ध्यान में रखते हुए दोनों ने रिश्ता तोड़ा था.

आज रश्मिका मंदाना साउथ से लेकर बॉलीवुड तक जबरदस्त नाम कमा रही हैं. उन्होंने 'गीता गोविंदम', 'सरिलेरू नीकेववारू', 'पुष्पा' (फ्रेंचाइजी), 'सीता रामम' और 'एनिमल' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया. वहीं दूसरी ओर रक्षित शेट्टी भी अब कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार बन गए हैं.