---विज्ञापन---
‘मामा भी बन गया..’ Aishwarya Rai ने जब बेटी आराध्या को दिया था जन्म, तो जानें Salman Khan ने क्यों कही थी ये बात?

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता किसी से छिपा नहीं रहा है. दोनों ने एक वक्त पर डेट किया था, लेकिन उनका रिश्ता बुरे टर्म्स पर समाप्त हुआ. अलग होने के बाद भी वे हमेशा ही खबरों में बने रहते हैं. यहां तक कि ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली और उसके बाद भी सलमान खान का नाम एक्ट्रेस से जुड़ता रहता है और पुराने किस्से सामने आते रहते हैं. वहीं, आज हम ऐश्वर्या और सलमान खान से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा शेयर करने वाले हैं.

यह किस्सा ऐश्वर्या राय के मां बनने यानी कि उनकी बेटी आराध्या के जन्म से जुड़ा है. दरअसल, ऐश्वर्या की बेटी आराध्या के जन्म बाद सलमान खान का रिएक्शन कैसा था. क्योंकि आराध्या के होने के बाद दबंग खान से इस बारे में पूछा गया था, ताकि उनका रिएक्शन पता चल सके, जिसपर उनका जवाब कुछ ऐसा था कि सभी हैरान रह गए थे.

दरअसल, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के पॉडकास्ट पर हीना कुमावत ने सलमान खान के रिएक्शन के बारे में बताया. क्योंकि जब ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन पेरेंट्स बने थे तो हर न्यूज चैनल पर उन्हीं की खबर चल रही थी और उसी दौरान सलमान खान भी इंटरव्यू दे रहे थे. उन्होंने कहा,'ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या को जन्म दिया था. उसी दिन या 2-3 दिन बाद, सलमान खान एक मोबाइल कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर होने के नाते इंटरव्यू दे रहे थे. मीडिया पर भी उन पर ऐश्वर्या-अभिषेक के बच्चे होने पर उनका रिएक्शन जानने के लिए दबाव बना रहा था.'

हीना ने बताया कि उन्हें सलमान से ये सवाल पूछना बिल्कुल सही नहीं लगा, लेकिन उन्होंने इसकी जगह कुछ और सवाल पूछा. उन्होंने कहा, 'ऐश्वर्या पहले से शादीशुदा हैं. सलमान का उनसे कोई रिश्ता नहीं है. एक महिला के नाते, मुझे लगा कि ये सवाल उनसे पूछना सही नहीं है. मैंने सवाल पूछने से मना कर दिया.क्योंकि ये उनकी इज्जत का सवाल है'

हीना ने बताया कि, "सबके ये सवाल पूछने के बाद भी, मैंने इस सवाल को न पूछने का फैसला किया. लेकिन सोहेल खान का भी कुछ दिन पहले ही बेबी हुआ था. तो मैंने सलमान से पूछा, " चाचा बनने के बाद आपको कैसा लग रहा है." इसपर सलमान ने जवाब दिया, 'चाचा नहीं, मामा भी बना हूं.मैं चाहता हूं कि उनके 11 बच्चे हों". हालांकि यह जवाब उन्होंने किस बात को ध्यान में रखकर दिया था, इस बारे में तो दबंग खान ही बता सकते हैं.

बता दें कि ऐश्वर्या राय की अभिषेक के साथ साल 2007 में शादी हो गई थी. दोनों की शादी के कुछ साल बाद 2011 में बेटी आराध्या का जन्म हुआ था.