---विज्ञापन---
MX Player पर तहलका मचा रही ये रोमांटिक सीरीज, 6 एपिसोड की कहानी देख आ जाएगा मजा

अगर आप ओटीटी पर कुछ बेहतरीन खोज रहे हैं तो इन दिनों दर्शकों को पसंद आ रही इस सीरीज की कहानी आपको बेहद पसंद आएगी. MX Player पर मौजूद इस सीरीज की रोमांटिक कहानी आपका दिल जीत लेगी. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

6 एपिसोड की ये सीरीज हाल ही में रीलीज हुई है. इसने ओटीटी पर आते ही तहलका मचा दिया है. इसकी जबरदस्त कहानी आपको देखने पर मजबूर कर देगी. इस सीरीज में टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश लीड रोल में हैं.

हम बात कर रहे हैं तेजस्वी प्रकाश और रवि किशन स्टारर सीरीज साइको सैयां की, जो इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है. महज 6 एपिसोड की ये सीरीज अब मस्ट वॉच लिस्ट में शामिल हो गई है.

रोमांस से भरपूर इस सीरीज में कई इंटीमेट सीन्स भी शामिल हैं. रवि किशन और तेजस्वी प्रकाश के बीच जबरदस्त सीन्स देखने को मिलते हैं.

बात करें सीरीज की कहानी की तो ये सीरीज एक ऐसे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक लड़की से प्यार कर बैठता है और उसकी खोज में रवि किशन के घर पहुंच जाता है. इसके आगे की कहानी बड़ी मजेदार है.

साइको सैयां सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म MX Player पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं. इसे आप आराम से घर बैठे कभी भी एन्जॉय कर सकते हैं.