---विज्ञापन---

US-Iran War के बीच देखें ये वॉर ड्रामा फिल्में, जिनका हर एक सीन दहला देगा दिल

यूएस, इजरायल और ईरान के बीच वॉर चल रहा है. जिसके कारण दुनिया भर में टेंशन चल रही है. ईरान पर हुए हमले के कारण वहां के लीडर खामेनेई की मौत हो गई है. जहां पर कुछ लोग उनकी मौत का जश्न मना रहे हैं, तो कुछ लोग उनकी मौत पर आंसू बहा रहे हैं. हालांकि इन सभी के बीच आज हम उन फिल्मों के बारे में बात करेंगे, जो कि वॉर पर बनी हैं. ये वो फिल्में है जो बैटल फील्ड की हकीकत बयां करती है. ये दिखाती हैं कि युद्ध के मैदान में सैनिकों की और उनके पीछे से परिवार की स्थिति क्या होती है.

ऑल क्वीट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट: साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'ऑल क्वीट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट" पहले विश्व युद्ध के बारे में है. यह फिल्म एक ऐसे युवक के बारे में है, जो कि इस वॉर में शामिल होता है. फिल्म में एक-एक सीन आपको हैरान कर देगा. क्योंकि यह हकीकत में हुए युद्ध और उसके बाद की स्थितियों के बारे में है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

डनकर्क: जियो हॉटस्टार पर मौजूद फिल्म डनकर्क, द्वितीय विश्व युद्ध के वक्त के बारे में है. जिसमें दिखाया जाता है कि दूसरे वर्ल्ड वॉर के दौरान, ब्रिटिश एंपायर, बेल्जियम और फ्रांस के सैनिक जर्मन सेनाओं के साथ एक भीषण लड़ाई के दौरान डनकर्क शहर से निकलने की कोशिश करते हैं.

बॉर्डर: सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर साल 1997 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के बारे में है. फिल्म में दोनों देशों के बीच लोंगेवाला की लड़ाई को दिखाया गया है और ये भी दिखाया गया है कि कैसे हर सैनिक अपने देश की रक्षा के लिए बलिदान देता है. इस फिल्म को आप मुफ्त में जियो हॉटस्टार पर देखें.

अमेरिकन स्नाइपर: साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'अमेरिकन स्नाइपर' एक ऐसे शख्स के बारे में है, जो ईराक युद्ध से घर वापस लौटता है, लेकिन वॉर के दौरान हुई घटनाओं को वह भूल नहीं पाता है. हर वक्त उसे फील्ड पर हुईं चीजें याद आती हैं, जिससे उसकी शादी और लाइफ पर असर पड़ता है. इसे आप प्राइम वीडियो पर देखें.

शेरशाह: साल 2021 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म शेरशाह भी एक वॉर, एक्शन ड्रामा फिल्म है. जो कि कारगिल युद्ध और कैप्टन विक्रम बत्रा की लव स्टोरी पर आधारित है. फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

First published on: Mar 02, 2026 09:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.