---विज्ञापन---

4 घंटे तक आंख… Virat Kohli को भाई Dhurandhar 2, Anushka Sharma ने भी Ranveer Singh की तारीफ में कही ये बात

Dhurandhar: The Revenge: बॉलीवुड की मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' इन दिनों हर किसी की जुबान पर है. आम दर्शकों से लेकर सेलेब्स तक, हर कोई इस फिल्म की तारीफ करता नहीं थक रहा. अब इस लिस्ट में क्रिकेट जगत के सुपरस्टार विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का नाम भी जुड़ गया है. आईपीएल 2026 के बिजी शेड्यूल के बीच विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ थिएटर पहुंचे और 'धुरंधर: द रिवेंज' देखी. फिल्म देखने के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

विराट कोहली ने फिल्म को लेकर बेहद शानदार रिव्यू दिया. उन्होंने लिखा, कि ये फिल्म उन्हें शुरुआत से लेकर अंत तक बांधे रखी. विराट के मुताबिक, 'मैंने भारत में ऐसी फिल्म पहले कभी नहीं देखी. करीब 4 घंटे तक मैं स्क्रीन से अपनी नजर नहीं हटा पाया. फिल्म में हर तरह के इमोशन्स हैं. हंसी, गुस्सा, दुख और जोश, सब कुछ.'

उन्होंने खास तौर पर फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) की तारीफ की और उन्हें जीनियस बताया. विराट ने कहा, कि आदित्य धर की मेहनत और विजन फिल्म के हर सीन में नजर आ रहा है. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की स्टारकास्ट की भी सराहना की, लेकिन सबसे ज्यादा इंप्रेस हुए, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की परफॉर्मेंस से... विराट ने रणवीर की एक्टिंग को कमाल से भी ऊपर बताते हुए, कहा कि इस फिल्म के बाद उनका स्तर और भी ऊंचा हो गया है.

विराट के इस पोस्ट को आदित्य धर ने री-शेयर करते हुए, उनका धन्यवाद किया. उन्होंने बताया, कि वो विराट के अंडर-19 दिनों से फैन रहे हैं, और ऐसे में उनसे अपनी फिल्म की तारीफ सुनना उनके लिए बेहद खास पल है.

वहीं, अनुष्का शर्मा भी फिल्म से काफी इंप्रेस नजर आईं. उन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की कहानी और डायरेक्शन की जमकर तारीफ की. अनुष्का ने लिखा, कि इतनी लंबी फिल्म को इतने विश्वास और मजबूती के साथ पेश करना आसान नहीं है, लेकिन आदित्य धर ने इसे शानदार तरीके से किया है.

रणवीर सिंह की एक्टिंग को लेकर अनुष्का ने कहा, कि ये उनके करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक है. इसके अलावा उन्होंने फिल्म में नजर आए आर. माधवन (R. Madhavan), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और राकेश बेदी (Rakesh Bedi) के काम की भी तारीफ की.

बॉक्स ऑफिस की बात करें, तो 'धुरंधर: द रिवेंज' ने इतिहास रच दिया है. ये बॉलीवुड की पहली फिल्म बन चुकी है, जिसने भारत में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया है. वहीं, वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 1600 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है.

बहरहाल, 'धुरंधर 2' पूरी दुनिया से तारीफें बटोर रही है, फिल्म को मिल रहे ऐसे जबरदस्त रिव्यू और रिकॉर्डतोड़ कमाई ये साबित करती है, कि 'धुरंधर: द रिवेंज' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सिनेमाई एक्सपीरियंस बन चुकी है, जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे.

First published on: Apr 07, 2026 09:31 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.