---विज्ञापन---
Prime Video पर चुपके से रिलीज हुई Vijay Sethupathi की ये फिल्म, कहानी देख रह जाएंगे दंग

Vijay Sethupathi Movie: साउथ स्टार विजय सेतुपति के अलावा इस फिल्म में अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी लीड रोल में हैं. हाल ही में इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया है. इस फिल्म को 30 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज किया गया था और अब इसे आप घर बैठे ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं किशोर पांडुरंगा बेलेकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'गांधी टॉक्स' की, जिसमें विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी लीड रोल में हैं. खास बात ये है कि 'गांधी टॉक्स' एक साइलेंट फिल्म है.

'गांधी टॉक्स' का प्रीमियर गोवा में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था और फिर इसे 30 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज किया गया था. बिना डायलॉग के ही ये फिल्म अपने विषय को बड़े शानदार तरीके से पेश करती है.

बात दें फिल्म 'गांधी टॉक्स' को 27 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म Prime Video पर रिलीज किया गया है. हालांकि ये अभी रेंट पर उपलब्ध है, इसलिए इसे देखने के लिए सब्सक्रिप्शन से अतिरिक्त रुपये देने होंगे. इसे आप तमिल, मलयालम और तेलुगू भाषा में Zee5 पर भी देख सकते हैं.

इस फिल्म की कहानी में एक अमीर बिजनेसमैन है, जिसकी लाइफ भ्रष्टाचार और पर्सनल दिक्कतों के कारण बिखरने लगती है. इसमें दो और व्यक्ति हैं, जिसमें से एक बेरोजगार है और दूसरा जेबकतरा, जिनसे उस अमीर इंसान की मुलाकात होती है. इसके बाद की कहानी देखकर आप दंग जाएंगे.

खास बात ये कि 'गांधी टॉक्स' एक साइलेंट फिल्म है. इस जमाने में साइलेंट फिल्म अपने-आप में बहुत मायने रखती है. इस फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है.