Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

स्टार नहीं पूरा स्टारडम से भरा है रश्मिका मंदाना का ससुराल, क्या करते हैं सास-ससुर और देवर?

Vijay Deverakonda Family: साउथ सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda इन दिनों सुर्खियों में हैं. वजह है, दोनों की शादी की खबरें... जिन्हें लेकर सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी गलियारों तक एक्साइटमेंट चरम पर है. खास बात ये है, कि इस शादी को एक यूनिक नाम दिया गया है, 'द वेडिंग ऑफ VIROSH' फैंस खुशी से झूम रहे हैं, और अब हर कोई जानना चाहता है, कि रश्मिका जिस घर की बहू बनने जा रही हैं, वो ससुराल आखिर कैसा है?

सबसे पहले बात करते हैं, रश्मिका के होने वाले ससुर की... विजय देवरकोंडा के पिता देवरकोंडा गोवर्धन राव एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. वे एक अनुभवी टीवी डायरेक्टर हैं, और सालों से छोटे पर्दे से जुड़े रहे हैं.

पर्दे के पीछे रहकर कहानियों को आकार देना उनकी पहचान रही है, यही वजह है, कि विजय के भीतर एक्टिंग और सिनेमा की समझ बचपन से ही रही, जिसकी झलक हमें आज बड़े पर्दे पर साफ दिखती है.

अब नजर डालते हैं, रश्मिका की होने वाली सास पर... विजय की मां माधवी देवरकोंडा एक प्रोफेशनल और कॉन्फिडेंट महिला हैं. वे सॉफ्ट-स्किल्स ट्रेनर के तौर पर काम करती हैं, और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट से जुड़ी ट्रेनिंग देती हैं.

आपने ज्यादातर समय पर देखा होगा, कि विजय और रश्मिका के साथ उनकी तस्वीरें सामने आती रहती हैं, जिनसे साफ झलकता है, कि रश्मिका के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी मजबूत है.

वहीं, रश्मिका के होने वाले देवर यानी विजय के छोटे भाई आनंद देवरकोंडा भी किसी से कम नहीं हैं. आनंद तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के उभरते हुए एक्टर हैं, और अपनी अलग पहचान बना चुके हैं. उनकी फिल्मों और परफॉर्मेंस को यूथ जनरेशन का खासा प्यार मिलता है.

कुल मिलाकर, रश्मिका का होने वाला ससुराल टैलेंट से भरपूर है, जहां ससुर डायरेक्टर हैं, सास प्रोफेशनल ट्रेनर हैं, और दोनों भाई एक्टिंग की दुनिया में नाम कमा रहे हैं. ऐसे में फैंस को अब बेसब्री से इंतजार है, उस दिन का... जब VIROSH की ये लव स्टोरी शादी के बंधन में बंधेगी और साउथ इंडस्ट्री को एक और मेमोरेबल सेलिब्रिटी वेडिंग देखने का मौका मिलेगा.

First published on: Feb 24, 2026 10:40 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.