Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

Rashmika Mandanna से पहले इन हसीनाओं पर दिल हार बैठे थे Vijay Deverakonda, जमकर वायरल हुईं थीं कोजी तस्वीरें

Vijay Deverakonda Dating Rumours Before Rashmika Mandanna: साउथ सिनेमा के सबसे पॉपुलर स्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. वजह है, उनकी शादी की खबरें... लंबे समय से डेटिंग की चर्चाओं में रहे विजय अब जल्द ही अपनी लेडी लव रश्मिका मंदाना के साथ सात फेरे लेने वाले हैं. हाल ही में कपल का वेडिंग रिसेप्शन कार्ड लीक होने के बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.

बताया जा रहा है, कि विजय और रश्मिका 26 फरवरी को हैदराबाद में शादी करेंगे, जबकि 4 मार्च को ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होगा. हालांकि, दोनों की तरफ से अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है, लेकिन इंडस्ट्री में शादी की तैयारियों की चर्चाएं जोरों पर हैं.

बता दें, रश्मिका मंदाना से पहले भी विजय देवरकोंडा का नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है. खुद विजय ने एक इंटरव्यू में बताया था, कि एक्टर बनने के बाद उन्होंने डेटिंग शुरू की थी, सबसे पहले विजय का नाम एक बेल्जियन मॉडल के साथ जुड़ा था.

साल 2018 में दोनों की कुछ कोजी और इंटीमेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं. इन तस्वीरों ने उस वक्त खूब तहलका मचाया था. रिपोर्ट्स की मानें तो, दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में भी रहे थे, इस रिश्ते पर विजय ने एक इंटरव्यू में खुलकर बात की थी, जिससे अफेयर की खबरों को और हवा मिल गई थी.

इसके अलावा विजय का नाम एक ब्राजीलियन मॉडल इजाबेल लेइट के साथ भी जोड़ा था. इजाबेल और विजय की रोमांटिक तस्वीरें सामने आते ही दोनों के अफेयर की खबरें चर्चा में आ गईं थीं. हालांकि, इस रिश्ते पर विजय ने कभी खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया था.

वहीं बात करें, रश्मिका मंदाना की... तो उनकी लव लाइफ भी किसी से छिपी नहीं है. रश्मिका पहले कन्नड़ एक्टर रक्षित शेट्टी के साथ रिलेशनशिप में थीं. दोनों की सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन कुछ समय बाद दोनों ने आपसी सहमति से रिश्ता खत्म कर लिया था.

बहरहाल, अब फैंस को बेसब्री से विजय और रश्मिका की शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है. अगर ये खबरें सच साबित होती हैं, तो साउथ इंडस्ट्री को जल्द ही अपना सबसे पॉपुलर स्टार कपल मिल जाएगा, जिसका फैंस को लंबे समय से इंतजार था.

First published on: Feb 17, 2026 11:32 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.