---विज्ञापन---
‘थैंक्यू…’ Rashmika Mandanna की शादी पर ये क्या बोल गए एक्स मंगेतर के बेस्ट फ्रेंड? वायरल हुआ बयान

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding:नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आज फाइनली शादी के बंधन में बंध रहे है. पिछले काफी वक्त से रश्मिका और विजय की शादी ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर रखा है. वहीं, पिछले 3 दिनों से उदयपुर में विजय और रश्मिका की शादी के फंक्शन सेलिब्रेट हो रहे हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं. इसी बीच रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के शुभ मुहूर्त की टाइमिंग रिवील हो गई है.

इस समय हर किसी की नजर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरों पर बनी हुई है. इसी बीच रश्मिका के एक्स मंगेतर रक्षित शेट्टी के बेस्ट फ्रेंड और 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी का बयान खूब वायरल हो रहा है.

इस रश्मिका और विजय का शुभ विवाह गुरुवार को हो रहा है और शादी की रस्में पूरे जोश के साथ चल रही हैं. ऐसे में ऋषभ शेट्टी ने भी रश्मिका की शादी पर रिएक्ट किया है.

कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी से जब एक कार्यक्रम में मीडिया ने रश्मिका की शादी के बारे में पूछा, इस सवाल पर ऋषभ ने सिर्फ 'थैंक्यू...' कहा और जवाब देने से बचते नजर आए.

मालूम हो कि ऋषभ शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'किरिक पार्टी' से ही रश्मिका ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. रश्मिका और ऋषभ शेट्टी लंबे समय से ए-दूसरे के दोस्त और कलीग्स रहे हैं.

एक तरफ जहां रश्मिका और विजय की शादी की खबरें आ रही हैं, वहीं इस बीच रश्मिका और रक्षित शेट्टी की टूटी सगाई की चर्चा फिर से शुरू हो गई है. मालूम हो कि 2017 में उनकी सगाई हुई, लेकिन अगले ही साल उनका ब्रेकअप हो गया.

रक्षित ने 2023 में आई अपनी फिल्म 'सप्त सागरदाचे एलो: साइड बी' के प्रमोशन के दौरान कहा था कि वो और रश्मिका कॉन्टैक्ट में हैं. उन्होंने आगे कहा कि रश्मिका का फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा सपना है.