Thursday, 26 February, 2026

---विज्ञापन---

इन 2 रीति-रिवाजों से अपनी शादी मजबूत करेंगे Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna; जानें पूरी डिटेल

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding:नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आज फाइनली शादी के बंधन में बंध रहे है. पिछले काफी वक्त से रश्मिका और विजय की शादी ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर रखा है. वहीं, पिछले 3 दिनों से उदयपुर में विजय और रश्मिका की शादी के फंक्शन सेलिब्रेट हो रहे हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं. इसी बीच रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के शुभ मुहूर्त की टाइमिंग रिवील हो गई है.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के शुभ मुहूर्त के अनुसार, दोनों एक्टर्स अब शादी के बंधन में बंध गए हैं. उदयपुर में करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों की मौजूदगी में रश्मिका और विजय ने शादी कर ली है.

दरअसल, हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का शुभ मुहूर्त 26 फरवरी को सुबह 8 बजे का था, जिसके अनुसार, विजय और रश्मिका आज सुबह 8 बजे के शुभ मुहूर्त में करने वाले थे.

शादी के शुभ मुहूर्त के अनुसार, विजय ने सुबह 8 बजे ही रश्मिका की मांग में अपने नाम का सिंदूर भर दिया होगा और कपल ने शादी के सात फेरे में ले लिए होंगे. हालांकि अभी तक विजय और रश्मिका की टीम की तरफ से इसको लेकर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है.

बताया जा रहा है कि विजय और रश्मिका दो तरह के रीति-रिवाज के मुताबिक शादी करने वाले हैं. उनकी एक शादी तेलुगु स्टाइल में होगी, जो आज सुबह होनी थी. वहीं, दूसरी शादी ट्रेडिशनल कोडवा वेडिंग के तरीके से करेंगे.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें काफी समय से आ रही हैं, जिस पर कुछ दिनों पहले ही दोनों एक्टर्स ने अपनी मुहर लगाई.

इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर विजय और रश्मिका की शादी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल होनी शुरू हो गईं.

First published on: Feb 26, 2026 09:17 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.