---विज्ञापन---

स्टार्स से सजेगी विजय-रश्मिका की रिसेप्शन नाइट, गेस्ट लिस्ट से क्यों हटे कई बड़े नाम? सिक्योरिटी नहीं ये वजह आई सामने

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna wedding reception: उदयपुर में रॉयल वेडिंग के बाद अब सबकी नजरें विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी पर टिकी हैं. ये हाई-प्रोफाइल रिसेप्शन 4 मार्च को हैदराबाद में होने जा रहा है, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक जगत के चुनिंदा VVIP मेहमान शामिल होंगे, लेकिन इस पार्टी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा गेस्ट लिस्ट को लेकर हो रही है, क्योंकि इसमें कई बड़े नामों को आखिरी वक्त पर हटाना पड़ा.

दरअसल, विजय-रश्मिका की शादी को देशभर में जबरदस्त प्यार मिला है. सोशल मीडिया से लेकर फैंस के बीच कपल को लेकर एक्साइटमेंट चरम पर है. इसी वजह से रिसेप्शन में भीड़ और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई. कपल की टीम की ओर से जारी स्टेटमेंट में साफ किया गया है, कि रिसेप्शन टाइट सिक्योरिटी के बीच होगा, और सिर्फ उन्हीं लोगों को एंट्री मिलेगी, जिनके पास ऑफिशियल इनविटेशन कार्ड होगा.

पहले प्लान था, कि तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के साथ-साथ राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र के दिग्गज भी इस जश्न में शामिल होंगे, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से सलाह लेने के बाद गेस्ट लिस्ट को सीमित करने का फैसला किया गया. वजह साफ है, भीड़ न जुटे, ट्रैफिक जाम न हो और किसी भी तरह का सुरक्षा जोखिम न बने.

VIROSH नाम से जारी किए गए स्टेटमेंट में कहा गया है, कि ये शादी देश के सबसे ज्यादा सेलिब्रेट किए गए इवेंट्स में से एक बन गई है. इसी पॉपुलैरिटी को देखते हुए, अधिकारियों ने सख्त कंट्रोल की सलाह दी. टीम ने ये भी अपील की है, कि जिन लोगों को इनविटेशन नहीं मिला है, वे वेन्यू पर पहुंचने की कोशिश न करें.

विजय और रश्मिका ने अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा है, कि उनकी सुरक्षा और खुशी ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है. कपल चाहता है, कि ये सेलिब्रेशन बिना किसी रुकावट के खुशी-खुशी संपन्न हो. बता दें, कि विजय-रश्मिका ने 26 फरवरी को आंध्रा और कोडावा रीति-रिवाजों से शादी की थी.

शादी के बाद हैदराबाद में विजय के घर रश्मिका का ग्रैंड वेलकम हुआ, जहां कपल ने पैप्स को मिठाइयां भी बांटीं. इसके बाद दोनों ने तिरुमाला तिरुपति मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया. अब फैंस को बेसब्री से इंतजार है 4 मार्च का... जब ये स्टार कपल अपनी रिसेप्शन नाइट में नई शुरुआत का जश्न मनाएगा.

First published on: Mar 02, 2026 11:39 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.