---विज्ञापन---

एक रात का 50 लाख… जब कास्टिंग काउच के जाल में फंसी ‘वड़ा पाव गर्ल’, जमाने को सुनाई आपबीती

Vada Pav Girl Chandrika Dixit Opened Up On Casting Couch: सोशल मीडिया पर 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका एक ऐसा खुलासा है, जिसने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की काली सच्चाई को फिर से चर्चा में ला दिया है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में चंद्रिका ने दावा किया, कि उन्हें करियर में आगे बढ़ाने के नाम पर बेहद आपत्तिजनक कंप्रोमाइज ऑफर्स दिए गए थे.

सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में चंद्रिका ने बताया, कि उन्हें एक बड़े बिजनेसमैन की तरफ से एक रात के लिए 50 लाख रुपये तक का ऑफर मिला था. उन्होंने कहा, कि ये कोई अफवाह नहीं, बल्कि उनके पास इसके सबूत भी मौजूद हैं.

चंद्रिका के मुताबिक, उस शख्स ने उन्हें साफ शब्दों में कहा था, कि कंडीशन आपकी होगी, लेकिन जगह मेरी होगी, और इसके बदले मोटी रकम ऑफर की गई. यही नहीं, चंद्रिका ने ये भी खुलासा किया, कि ऐसे ऑफर्स सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि कई बार आए.

उनका कहना है, कि कुछ डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स ने भी उन्हें फोन और ईमेल के जरिए कंप्रोमाइज के लिए अप्रोच किया. यहां तक कि उन्हें दुबई बुलाने तक की बात कही गई. इन लोगों का साफ कहना था, कि अगर इंडस्ट्री में आगे बढ़ना है, तो ऐसे समझौते करने ही पड़ते हैं, वरना करियर बनाना मुश्किल हो जाएगा.

चंद्रिका का ये बयान एक बार फिर उस कड़वे सच को सामने लाता है, जिसे अकसर कास्टिंग काउच के नाम से जाना जाता है. हालांकि, इंडस्ट्री में कई लोग इस मुद्दे पर खुलकर बोलने से बचते हैं, लेकिन चंद्रिका ने बिना झिझक अपनी आपबीती शेयर की.

बता दें, उनकी पर्सनल जिंदगी भी उथल-पुथल से गुजर रही है. चंद्रिका ने अपने पति युगम गेरा से अलग होने की बात भी सार्वजनिक की है. उन्होंने आरोप लगाया, कि उनके पति का एक नहीं, बल्कि दो महिलाओं के साथ अफेयर चल रहा है. इस मुद्दे पर बात करते हुए, चंद्रिका काफी इमोशनल नजर आईं.

उन्होंने कहा, कि उनके पति उनके पहले प्यार थे, और दोनों ने साथ में कई खूबसूरत पल बिताए. वो बोली- 'मैं उसकी जिंदगी की पहली लड़की थी, जो उसके साथ हर वक्त रही, लेकिन अब वो अपनी बातें किसी और के साथ शेयर कर रहा है.'

चंद्रिका दीक्षित के ये खुलासे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. कुछ लोग उनकी हिम्मत की सराहना कर रहे हैं, तो कुछ इस पूरे मामले पर सवाल भी उठा रहे हैं, लेकिन इतना तय है, कि उनके इन बयानों ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के उस पहलू को फिर चर्चा में ला दिया है, जिस पर अकसर पर्दा डाल दिया जाता है.

First published on: Apr 06, 2026 02:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.