---विज्ञापन---
पति निकला धोखेबाज! 2 महिलाओं से अफेयर का आरोप लगाकर रो पड़ी ‘वड़ा पाव गर्ल’, खोला बड़ा राज

वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुईं हैं, उनके पति युगम गेरा के साथ चल रही अनबन घर की चार दीवारों से निकलकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है, जहां दोनों एक दूसरे पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेर का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं, वहीं हाल ही में चंद्रिका ने पति युगम से जुड़े ऐसे राजों से पर्दा उठाया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.

चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर छाईं हैं. इस बार उन्होंने अपने पति युगम गेरा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. चंद्रिका का दावा है, कि उनके पति का एक नहीं बल्कि दो महिलाओं के साथ अफेयर चल रहा था, जिसकी वजह से उनकी शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई.

चंद्रिका और युगम के रिश्ते में लंबे समय से दरार की खबरें सामने आ रही थीं. दोनों काफी समय से अलग रह रहे हैं. अब चंद्रिका ने एक इंटरव्यू में खुलकर अपनी शादीशुदा जिंदगी की मुश्किलों पर बात की, और बताया कि कैसे उन्हें अपने ही पति से धोखा मिला.

सिद्धार्थ कनन संग बातचीत के दौरान चंद्रिका ने कहा, कि उनके पति ने खुद उन्हें अपने अफेयर्स के बारे में बताया था. जब उनसे पूछा गया, कि उन्हें इस बारे में कैसे पता चला, तो उन्होंने कहा, 'उसने खुद मुझसे कहा था, कि वो दो महिलाओं के साथ रिलेशन में है. मुझे नहीं पता कि उसने गुस्से में कहा या सच में, लेकिन उसने साफ कहा, कि मैं उसे छोड़ दूं, क्योंकि वो मुझसे अलग होना चाहता है.'

चंद्रिका के मुताबिक, ये सुनकर वो पूरी तरह टूट गईं, और आखिरकार उन्होंने अपने पति से अलग होने का फैसला ले लिया. उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें उन महिलाओं के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन उन्हें अपने रिश्ते पर पूरा भरोसा था, जो अचानक टूट गया.

इमोशनल होते हुए, चंद्रिका ने बताया, कि वो अपने पति की जिंदगी में पहली लड़की थीं. उन्होंने कहा, 'मैं ही वो लड़की थी, जो उसकी बाइक के पीछे बैठती थी, जिससे वो अपनी हर बात शेयर करता था, लेकिन अचानक सब बदल गया. अब वो किसी और के साथ अपनी बातें शेयर करने लगा, यहां तक कि मेरे बारे में भी.'

बात करते-करते चंद्रिका की आंखों में आंसू आ गए. उनका दर्द साफ झलक रहा था. उन्होंने कहा, कि उनके लिए ये सब स्वीकार करना बहुत मुश्किल था, क्योंकि उन्होंने इस रिश्ते को दिल से निभाया था.

हालांकि, दूसरी ओर चंद्रिका खुद भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. उनका नाम सैफी नाम के एक शख्स के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों के साथ में कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिनमें उनकी केमिस्ट्री नजर आती है.

इन सबके बीच चंद्रिका को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है. लोग उनके रिश्तों को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, लेकिन चंद्रिका इन सब से बेपरवाह नजर आ रही हैं, और अपनी जिंदगी पर फोकस कर रही हैं.

फिलहाल, ये मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, और फैंस इस पूरे विवाद पर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं, लेकिन फैंस दोनों के बीच सबकुछ जल्द से जल्द ठीक होने का आस लगाए बैठे हैं, फैंस उन्हें एकसाथ देना चाहते हैं.