---विज्ञापन---
मिस्ट्री मैन के साथ होली मनाने निकली ‘वड़ा पाव गर्ल’, फोटोज देख फैंस का घूमा माथा

Vada Pav Girl Chandrika Dixit: सोशल मीडिया सेंसेशन और 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह बनी हैं, उनकी होली की तस्वीरें, जिनमें वो सफेद कपड़ों में एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रहीं हैं. तस्वीरें सामने आते ही फैंस के बीच हलचल मच गई, और सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया.

दरअसल, चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें दोनों होली खेलने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. इसके कुछ ही देर बाद वड़ा पाव गर्ल ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो गुलाल हाथ में लेकर मिस्ट्री मैन को रंगती नजर आ रहीं हैं.

इतना ही नहीं मिस्ट्री मैन भी चंद्रिका को रंग लगाते दिख रहे हैं, इस बीच दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है. दोनों खुशी-खुशी एक-दूसरे को रंग लगाते और रोमांटिक मूड में दिखे, दोनों एक दूसरे को गले लगाया और होली शुभकामनाएं भी दीं.

बता दें, पिछले एक महीने से चंद्रिका की पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं, और उनके साथ नजर आने वाले इस शख्स को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे. इन तमाम चर्चाओं पर विराम लगाते हुए, चंद्रिका ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसने सबको चौंका दिया था.

वीडियो में चंद्रिका सिर पर स्कार्फ बांधे नजर आईं, और वीडियो की शुरुआत उन्होंने 'अस्सलाम वालेकुम' कहकर की थी. वहीं, उनके साथ खड़े मिस्ट्री मैन ने हाथ जोड़कर 'जय श्री महाकाल' कहा था. इसके बाद उस शख्स ने साफ किया, कि जिसे लोग 'चंद्रिका बानो' कह रहे हैं, वो असल में चंद्रिका दीक्षित ही हैं.

इसी वीडियो में चंद्रिका ने बताया, कि मिस्ट्री मैन का नाम सैफी है. दोनों ने अपने रिश्ते को हिंदू-मुस्लिम एकता का उदाहरण बताते हुए, कहा था, कि प्यार किसी धर्म या राजनीति से बड़ा होता है. चंद्रिका ने दो टूक कहा था, कि सबसे बड़ा धर्म 'इंसानियत' है.

हालांकि, कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. खुलासे के तुरंत बाद एक और वीडियो सामने आया, जिसमें चंद्रिका और सैफी के साथ एक तीसरा व्यक्ति नजर आया. इस वीडियो में दावा किया गया, कि ये जोड़ी जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट में साथ दिखने वाली है.

जैसे ही ये बात सामने आई, कि पूरा मामला किसी आने वाले प्रोजेक्ट का प्रमोशन हो सकता है, सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे. कई लोगों ने इसे 'सोशल मीडिया स्टंट' बताते हुए, चंद्रिका को जमकर ट्रोल किया.

इसी बीच चंद्रिका के पति युगम गेरा का बयान भी सामने आया. उन्होंने द मानस शो पॉडकास्ट पर कहा, कि 'वड़ा पाव' की दुकान शुरू करने का आइडिया उन दोनों का था, और अगर उनसे कोई गलती हुई है, तो वो उसके लिए माफी मांगते हैं.