---विज्ञापन---
‘मैंने अपने पतियों को रंगे हाथ…’ श्वेता तिवारी का चौंकाने वाला खुलासा, ‘The Traitors 2’ में मचा बवाल!
Shweta Tiwari Shocking Reveal on Ex Husbands: टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने हाल ही में अपने पूर्व पतियों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. जिसके बाद से वो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.
Shweta Tiwari Shocking Reveal on Ex Husbands: टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. हाल ही में करण जौहर के इस विवादित शो के दूसरे सीजन का टीजर रिलीज किया गया है. ये टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस टीजर ने ऑनलाइन सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. इस टीजर में शो की कंटेस्टेंट श्वेता तिवारी ने अपनी शादी और तलाक पर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. जहां श्वेता ने बताया कि उन्होंने अपने पतियों खुद ही चिटिंग करते हुए रंगे हाथ पकड़ा था. अब उनका ये बयान इंटरनेट चर्चा का विषय बना हुआ है. चलिए आपको ये पूरा माजरा सामझाते हैं.
बुरे सपने में...
इस पूरे मामले की शुरुआत 'द ट्रेटर्स 2' के टीजर से हुई है, इस शो के साथ करण जौहर एक बार फिर से होस्ट के रूप में वापसी कर रहे हैं. शो के टीजर में करण जौहर आते हुए कहते हैं, 'यह महल किसी सपने जैसा दिखता है... और मैं इस सपने को बुरे सपने में बदलने के लिए बेताब हूं.'
मैंने अपने पतियों को...
इसके बाद 'द ट्रेटर्स 2' के टीजर की शुरुआत में ही माहौल गरमा जाता है. इस दौरान श्वेता तिवारी अपने पूर्व पतियों को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा करती हैं. टीजर में श्वेता तिवारी ने कहा, 'मैंने अपने पतियों को खुद ही धोखा देते हुए रंगे हाथ पकड़ा था.'
झूठ पकड़ने में माहिर...
श्वेता तिवारी के ये कहने पर करण जवाब देते हुए बोले, 'झूठे को पकड़ने में आप इतनी माहिर नहीं हो सकतीं.' इस दौरान रिया चक्रवर्ती कहती हैं कि उन्हें रियलिटी शो की अच्छी समझ है. इस पर पारुल ने कहा, 'वह एक टीवी एक्टेस हैं. वह बिना ग्लिसरीन के भी रो सकती हैं.'
'द ट्रेटर्स 2' शो...
इस बार 'द ट्रेटर्स 2' शो में रिया चक्रवर्ती, रिदा थराना, साहिल सलाथिया, शाहनील गिल, शालिनी पासी, श्वेता तिवारी, साउंडस मौफाकिर और तान्या पुरी हिस्सा ले रही हैं. इस सीजन के लाइनअप में आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), अंश चोपड़ा, दलीप ताहिल, हरमन सिंघा, इक्का सिंह, करण सिंह मैजिक, क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारुकी, पारुल गुलाटी, प्रिश और रणवीर बराड़ नाम शामिल हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.