Friday, 27 February, 2026

---विज्ञापन---

‘जब मैं ऑपरेशन… जला दिया…’ सर्जरी के बाद एक्ट्रेस ने बयां अपना दर्द, बोलीं- ‘कुछ समय…’

TV Actress Expressed Pain: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ कुछ समय पहले ही अपनी कैंसर की बीमारी से उबरी ही थी कि फिर से अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. जिसकी बारे में एक्ट्रेस और उनके पति शोएब इब्राहिम बताया था और कहा था कि इस बीमारी का सिर्फ सर्जरी ही इलाज है. वहीं, अब फिर से दीपिका ने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है.

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने बताया था कि एक्ट्रेस के पेट में सिस्ट हो गया है, जिसकी 23 फरवरी को सर्जरी होनी है. अब, अपने व्लॉग में दीपिका ने बताया कि उनकी सर्जरी हो गई है. अपने व्लॉग में दीपिका ने बताया कि सर्जरी के तीन दिन बाद वो कल रात घर लौट आई हैं और फिलहाल वो रिकवरी पीरियड में हैं. ऑपरेशन बहुत अच्छे से पूरा हो गया है.

दीपिका ने अपने सिस्ट सर्जरी के बारे में बताते हुए कहा, 'डॉक्टर लोग आपको पहले से ही बता देते हैं कि यह दोबारा हो सकता है, लेकिन जब सच में ऐसा होता है, तो इसका एक्सपिरियंस दर्दनाक होता और इससे निपटने में समय लगता है.'

दीपिका ने अपने ऑपरेशन के बारे में बात करते हुए कहा, 'इस बार जब मैं ऑपरेशन के लिए जा रही थी, तो मैं बहुत घबराई हुई थी. मैं बहुत रो रही थी. डॉक्टरों ने मुझे शांत किया.

इस बार सर्जरी ऑपरेशन थिएटर में नहीं, बल्कि सीटी स्कैन रूम में हुई थी. इसे RFA कहते हैं, जिसमें उन्होंने मेरी सिस्ट को जला दिया.

दीपिका ने कहा, मेरी सिस्ट यह बहुत छोटी थी, इसलिए इसे इस तरह (RFA के जरिए) से कर पाए. अगर ये सिस्ट बड़ी होती, तो ऑपरेशन और भी मुश्किल होता.'

दीपिका ने सर्जरी के बाद अपनी हालत बताते हुए कहा, 'मुझे अभी भी उस जगह पर दर्द हो रहा है जहां सर्जरी हुई थी, हिलने-डुलने पर खिंचाव जैसा दर्द होता है. इस बार जब मुझे होश आया, तो मुझे बहुत दर्द महसूस हुआ.'

First published on: Feb 27, 2026 03:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.