---विज्ञापन---

झकझोर देगा OTT की इन 5 फिल्मों का सस्पेंस, कहानी देख रह जाएंगे हैरान

Suspesne Thriller: क्या आप भी सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के दीवाने हैं. अगर हां, तो आज हम आपके लिए कुछ खास ले आए हैं. कुछ ऐसी फिल्में जिनका रहस्य, डर, और रोमांच देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर ये फिल्में आपको अंत तक बांधे रखती हैं. इनमें मर्डर मिस्ट्री, पुलिस इन्वेस्टिगेशन, और जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलता है. ओटीटी पर मौजूद इन फिल्मों को आप घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं.

Cuttputlli- इस लिस्ट में सबसे पहला नाम साल 2022 में आई साइकोलॉजिकल मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ‘कटपुतली’ का है. इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी एक सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका इंस्पेक्टर अर्जन शेट्टी पता लगता है. इसे आप JioHotstar पर देख सकते हैं.

No Smoking- इस फिल्म की कहानी देखकर आप हैरान रह जाएंगे. फिल्म की खजनी एक चेन-स्मोकर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो धूम्रपान छोड़ने के लिए पुनर्वास केंद्र जाता है. वहीं बाद में उसे रिहा किया जरा है और दोबारा धूम्रपान करने पर परिवार की हत्या करने की चेतावनी दी जाती है. ये फिल्म आपको प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर मिल जाएगी.

Kahaani- Prime Video पर मौजूद फिल्म ‘कहानी’ एक गर्भवती महिला विद्या बागची की कहानी है, जो अपने लापता पति को खोजने के लिए लंदन से कोलकाता आती है. इस फिल्म की कहानी देखकर आपका माथा घूम जाएगा.

Drishyam- क्राइम और थ्रिल से भरपूर फिल्म दृश्यम की कहानी एक विजय नाम के व्यक्ति और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. पुलिस को विजय पर एक हत्या का शक होता है. फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं. इसे आप Prime Video पर देख सकते हैं.

Barot House- Zee5 पर मौजूद मौजूद फिल्म ‘बरोट हाउस’ साल 2019 में रिलीज हुई थी. ये एक जबरदस्त साइकोलॉजिकल मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है, जो हत्या और अपराध के जाल में फंसे एक उच्च-मध्यम वर्गीय भारतीय परिवार की दर्दनाक कहानी पेश करती है.

First published on: Mar 29, 2026 08:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.