---विज्ञापन---

मिर्जापुर से हजार गुना भौकाली हैं नेटफ्लिक्स की ये 5 फिल्में

सस्पेंस से भरी फिल्मों का नाम लेते ही दृश्यम जैसी फिल्म आंखों के सामने आती है. लेकिन आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 ऐसी सस्पेंस थ्रिलर मूवीज लेकर आए हैं, जिनकी कहानी देखने के बाद आप दृश्यम और महाराजा जैसी शानदार फिल्में भी भूल जाएंगे. इन फिल्मों का सस्पेंस देख आप सोचने पर मजबूर जाएंगे. चलिए जानते हैं.

Madras Cafe- एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी देखकर आपको रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की याद जाएगी. फिल्म की कहानी एक भारतीय खुफिया एजेंट विक्रम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक गुप्त मिशन के लिए श्रीलंका का दौरा करता है और खुद को गृह युद्ध तथा भारत के पूर्व प्रधान मंत्री को मारने की साजिश में फंसा पाता है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Jigra- आलिया भट्ट की ये फिल्म देखकर आपके रोंगटे खड़े होइ जाएंगेअंकुर को एक पराए देश में, झूठे केस में जेल हो जाती है और मौत की सज़ा सुनाई जाती है, तो मजबूत इरादों वाली उसकी बहन सत्या उसे जेल से छुड़ाने के खतरनाक मिशन पर निकल पड़ती है.

A Wednesday- इस फिल्म का क्लाइमेक्स देख आपका दिमाग घूम जाएगी. इस फिल्म की कहानी एक ऐसे रहस्यमई व्यक्ति से इर्द-गिर्द घूमती है, जो तरह-तरह की धमकी देकर पूरी मुंबई पुलिस को अपने इशारे पर नचाता है. अब ये रहस्यमई व्यक्ति कौन है और ऐसा क्यों करता है, ऐ सब जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी.

Do Patti- मिस्ट्री और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी दो जुड़वां बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों एक दूसरे की दुश्मन हैं. लेकिन परिस्थितियां बिगड़ने पर छोटी बहन अपनी बड़ी बहन का साथ देती है. इसकी कहानी आपको एक बार नेटफ्लिक्स पर जरूर देख लेनी चाहिए.

Sector 36- विक्रांत मेसी की ये फिल्म सच्ची घटना से प्रेरित है. इसकी कहानी एक खूंखार क्रिमिनल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बच्चों को बड़ी बेरहमी से मारता हैं. वहीं एक पुलिस ऑफिसर इसकी जांच करता है और हत्यारे का पता लगा लेता है.

First published on: Apr 09, 2026 08:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.