---विज्ञापन---
दहशत का दूसरा नाम हैं ये 5 हॉरर फिल्में, रात को देखने की न करें हिम्मत

Horror Movies: आज आपके लिए ओटीटी पर मौजूद कुछ डरावनी फिल्में लेकर आए हैं. इन फिल्मों की कहानी बड़ी डरावनी है. कुछ ऐसी हॉरर फिल्में जो अंत तक आपको बांधे रखती हैं और पल-पल अपने भयानक दृश्य से सबको डरा देती हैं. खास बात ये है कि इनमें से कुछ फिल्में आप YouTube पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं.

Shaapit- शापित विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित 2010 की शानदार रोमांटिक हॉरर एडवेंचर फिल्म है. इसमें आदित्य नारायण, राहुल देव, श्वेता अग्रवाल और शुभ जोशी ने लीड रोल निभाए हैं. एक्टर के तौर पर आदित्य नारायण की ये पहली फिल्म भी है. फिल्म एक ऐसे परिवार की कहानी पर आधारित है जिसकी बेटियां पीढ़ी दर पीढ़ी अभिशाप झेल रही हैं. इसी घर की बेटी काया से अमन नाम का लड़का बहुत प्यार करता है. लेकिन उस अभिशाप के कारण दोनों शादी नहीं कर सकती. ऐसे में अमन उस शाप को खत्म करने की कोशिश करता है. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार और यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं.

Raat- साल 1992 में आई इस फिल्म की कहानी देखकर आपकी रूह कांप उठेगी. फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो किसी नए घर में रहने जाता हैं, जहां अजीब-अजीब घटनाएं होने लगती हैं. ऐसे में घर की बेटी मिनी पर भूत-प्रेत का साया हो जाता है, तो परिवार एक पुजारी की मदद लेता है. फिल्म आप YouTube पर देख सकते हैं.

Lapachhapi- हॉरर और मिस्ट्री से भरपूर इस फिल्म की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. फिल्म में एक दंपति नए घर में प्रवेश करता है, जहां बुरी आत्माओं का वास है. ऐसे में जब वो बुरी आत्मा बच्चों को परेशान करती है, तब मां अपने बच्चे की रक्षा करती है. इसकी कहानी आप Zee5 और YouTube पर देख सकते हैं.

Pizza- ‘पिज्जा’ एक जबरदस्त हॉरर-थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी एक पिज्जा डिलीवरी बॉय परे आधारित है, जो एक डिलीवरी के दौरान रहस्यमयी बंगले में फंस जाता है. फिल्म में साउथ स्टार विजय सेतुपति लीड रोल में हैं. इसकी कहानी आप JioHotstar पर फ्री में देख सकते हैं.

The House Next Door- इस हॉरर फिल्म की कहानी बेहद डरावनी है. साल 2017 में आई इस फिल्म को मिलिंद राउ निर्देशित किया है. तमिल और हिंदी में एक साथ फिल्माई गई इस फिल्म में सिद्धार्थ और एंड्रिया जेरेमिया लीड रोल में हैं. फिल्म आप Apple TV और YouTube पर देख सकते हैं.