---विज्ञापन---
‘आज की फिल्में अनकन्फर्टेबल कर…’, सलामन खान की एक्ट्रेस ने मूवीज के बोल्ड सीन पर दिया चौंकाने वाला बयान, बोलीं- ‘इसके बिना…’

Bhagyashree on Today Films: बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने काफी समय से फिल्मों से दूरी बना रखी है. हालांकि, उनके बेटे अभिमन्यु दसानी फिल्मों में काम कर रहे हैं. इसमें कोई शक नहीं कि भाग्यश्री को हमेशा सलमान खान के साथ उनकी डेब्यू फिल्म 'मैंने प्यार किया' के लिए पहचाना जाता है. लेकिन इस बार एक्ट्रेस अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में आई हैं.

फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री ने हाल ही में वैरायटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में 90 के दशक की फिल्मों और आज के जमाने की फिल्मों के बीच आए अंतर पर बात की. कई बातों के लिए खुलकर आलोचना भी की.

इंटरव्यू में जब भाग्यश्री से सिनेमा में आए बदलाव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, 'सिनेमा हमारे समाज का आईना होती है. 90 के दशक में फिल्में ही एकमात्र मनोरंजन का साधन हुआ करती थी. लोग परिवार के एक साथ समय बिताने के लिए फिल्में देखकर अपना मनोरंजन करते थे.

भाग्यश्री ने आगे कहा, 'आज के समय में परिवार छोटे हो गए हैं, लोग बहुत ज्यादा इंडिविजुअल हो गए हैं. उसी तरह से क्रिएटिव आर्ट के प्लेटफॉर्म भी बहुत सारे हो गए हैं. इसलिए, ऑप्शन्स भी बहुत सारे हो गए हैं.'

भाग्यश्री ने आगे आज की फिल्मों में होने वाले बोल्ड सीन पर भी बात की. उन्होंने कहा, 'आज के समय में हर तरह की ऑडियंस को खुश करना अब नामुमकिन हो गया है. मुझे लगता है कि भले ही ये रियलिज्म का नया बाजार है, लेकिन फिल्मों में ऐसा इंटेमैसी दिखाना जरूरी नहीं है.'

भाग्यश्री ने आगे कहा, 'फिल्मों में ऐसा इंटेमैसी दिखाने से आप अपने माता-पिता या बच्चों के साथ बैठे हुए काफी अनकन्फर्टेबल महसूस करने लगते हैं. फिल्म की कहानियां ये सब दिखाए बिना भी बोल्ड और दिलचस्प हो सकती हैं.'

इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि 90 के दशक की फिल्मों की कहानियों में पुरुष प्रधान समाज का ही बोलबाला था, जिससे फीमेल एक्ट्रेस के लिए शादी के बाद काम जारी रखने का मौका कम हो जाता था.