---विज्ञापन---
इस स्टार किड पर शुरुआती 2 फिल्मों ने लगाया ‘फ्लॉप’ का ठप्पा, फिर ऐसे पलटी किस्मत की रातोंरात बनी सबकी फेवरेट

Star Kid Labeled a Flop Actor: बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार किड्स हैं जिन्हें अपने एक्टिंग करियर बनाने में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा है. आज एक ऐसे ही स्टार किड की कहानी हम आपको को बताने वाले हैं, जिस पर अपने करियर की शुरुआत में ही फ्लॉप का ठप्पा लग गया था. लेकिन फिर एक फिल्म ने इस स्टार किड की किस्मत पूरी तरह बदल दी.

हम जिस स्टार किड की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं, बल्कि एक्टर शक्ति की बेटी श्रद्धा कपूर हैं. बॉलीवुड की हाई-पेइंग एक्ट्रेस में से एक श्रद्धा कपूर के एक्टिंग करियर की शुरुआत बहुत खराब थी.

फिल्म 'आशिकी 2' से दुनियाभर में फेमस हुईं श्रद्धा कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2010 में आई फिल्म 'तीन पत्ती' से की थी, जिसमें श्रद्धा कपूर का किरदार कुछ खास नहीं था.

इसके बाद साल 2011 में श्रद्धा कपूर की फिल्म 'लव का द एंड' रिलीज हुई, जिसमें श्रद्धा लीड एक्ट्रेस थी. फिल्म 'तीन पत्ती' और 'लव का द एंड' ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गईं.

इसके अगले साल, 2013 में, मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म 'आशिकी 2' रिलीज हुई, जिसने श्रद्धा को रातोंरात बनी सभी की फेवरेट बना दिया. देखते ही देखते श्रद्धा दुनियाभर में फेमस हो गईं.

इसके बाद श्रद्धा ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और एक के बाद एक हिट फिल्में देता चली गईं, जिसमें 'एक विलेन', 'एबीसीडी 2', 'छिछोरे', 'स्त्री' और 'बाघी' जैसी हिट फिल्में शामिल हैं.

श्रद्धा कपूर साल 2014 से फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 लिस्ट में शामिल थी. इसके अलावा फोर्ब्स एशिया 2016 की 30 अंडर 30 लिस्ट में भी उनका नाम शामिल था.