---विज्ञापन---

एक ‘अपशकुन’ से अधूरी रह गई इस साउथ सुपरस्टार की लव स्टोरी, खुद से 13 साल छोटी एक्ट्रेस से करने वाले थे शादी

बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या फिर साउथ फिल्म इंडस्ट्री. अक्सर देखा गया है कि कई बार एक्टर और एक्ट्रेस एक दूसरे को सालों तक डेट करते हैं, लेकिन आखिर में किसी न किसी कारण उनका रिश्ता टूट जाता है. वहीं, आज हम एक ऐसी ही लव स्टोरी के बारे में बात करने जा रहे हैं, जहां एक साउथ फिल्म इंडस्ट्री का सुपरस्टार खुद से 13 साल छोटी एक हसीना से शादी करने वाले थे और सिर्फ एक अपशकुन के कारण उनकी शादी नहीं हो पाई. तो चलिए जानते हैं उनके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं रजनीकांत की. जो कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाते हैं. उन्होंने अपने करियर में तमाम हिट फिल्में दी हैं और लोग आज भी उनके जबरदस्त फैन हैं. लेकिन जब वह सिर्फ 29 साल के थे, तब वह इंडस्ट्री के उभरते हुए कलाकार थे. इसी दौरान वह एक 16 साल की हसीना पर दिल हार बैठे थे और वह एक्ट्रेस तब इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत कर रही थी. लेकिन उस हसीना ने अपनी खूबसूरती, मासूमियत से रजनीकांत का दिल चुरा लिया.

लेकिन क्या आप जानते हैं वह हसीना एक वक्त के बाद फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार बनी और वह कोई और नहीं बल्कि श्रीदेवी थीं. इतना ही नहीं श्रीदेवी सिर्फ 13 साल की उम्र में रजनीकांत की मां का रोल निभा चुकी हैं. फिल्मों में साथ काम करते हुए दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई और उसके बाद रजनीकांत ने तभी एक्ट्रेस से शादी करने का सोचा.

जिसके बाद रजनीकांत शादी की बात श्रीदेवी की मां से करने के लिए उनके घर गए थे. हालांकि इस दौरान एक ऐसा अपशकुन हुआ, जिसके बाद रजनीकांत ने अपने कदम पीछे खींच लिए. रजनीकांत के दोस्त और फिल्ममेकर बालचंदर बताते हैं कि जब सुपरस्टार श्रीदेवी के नए घर में गृह प्रवेश की पूजा के लिए पहुंचे थे, तब अचानक घर के अंदर कदम रखते ही बिजली चली गई थी.

जैसे ही उस घर की बिजली गई, तो यह रजनीकांत के लिए अपशकुन बन गया और उन्होंने इसे एक संकेत समझा. क्योंकि रजनीकांत कहा जाता है कि इन बातों पर बहुत ध्यान देते हैं. इस घटना के बाद वह श्रीदेवी की मां से शादी की बात किए बिना ही वहां से चले गए थे. इतना ही नहीं रजनीकांत ने न कभी श्रीदेवी से अपने प्यार का इजहार किया और न ही शादी की बात की.

हालांकि रजनीकांत और श्रीदेवी हमेशा ही गहरे दोस्त थे. दोनों ने हमेशा ही एक दूसरे की इज्जत और सम्मान किया. इतना ही नहीं बताया जाता है कि रजनीकांत जब एक बार बीमार हुए थे तो श्रीदेवी ने उनके लिए 7 दिनों का उपवास रखा था, ताकि वो जल्दी से ठीक हो जाए.

काम को लेकर बात करें तो रजनीकांत जल्द ही फिल्म जेलर 2 में नजर आएंगे. इन सभी के अलावा वह KHxRK में भी दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ कमल हासन होंगे.

First published on: Apr 07, 2026 12:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.